50MP कैमरा, 4500mAh की बैटरी से लैस ZTE Blade V41 Vita 5G लॉन्च, जानें क्या है खास

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो ZTE Blade V41 Vita में MediaTek Dimensity 810 चिपसेट दिया गया है। स्टोरेज की बात की जाए तो इसमें 6GB RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 दिसंबर 2022 09:03 IST
ख़ास बातें
  • चीनी टेक दिग्गज ZTE ने ZTE Blade V41 Vita 5G को लॉन्च कर दिया है।
  • Blade V41 Vita में FHD+ रेजोल्यूशन के साथ 6.6-इंच IPS LCD डिस्प्ले है।
  • ZTE Blade V41 Ultra में MediaTek Dimensity 810 चिपसेट दिया गया है।

ZTE Blade V41 Vita 5G में 6.6-इंच IPS LCD डिस्प्ले है।

Photo Credit: ZTE

चीनी टेक दिग्गज ZTE ने ZTE Blade V41 Vita 5G को लॉन्च कर दिया है। Blade V41 Vita में 6.6 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका FHD+ रेजोल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट है। डिजाइन की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन के फ्रंट में वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन दिया गया है। नया स्मार्टफोन Blade V41 Ultra और Blade V40 Vita का अपग्रेड लगता है, जिन्हें इस साल के शुरू में पेश किया गया था। जिनमें 6000mAh की बड़ी बैटरी और एक Unisoc चिपसेट था। नया फोन अपने पुराने मॉडल की तुलना में नए फीचर्स के साथ आता है। आइए ZTE के इस नए स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

ZTE Blade V41 Vita 5G के स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो ZTE Blade V41 Vita में 6.6 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका FHD+ रेजोल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट है। प्रोसेसर की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 810 चिपसेट दिया गया है। स्टोरेज की बात की जाए तो इसमें 6GB RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है। यह फोन 22.5W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,500mAh की बैटरी से लैस है। ऑपेरटिंग सिस्टम की बात करें तो यह Android 12 पर बेस्ड कस्टम MyOS 12 पर काम करता है।

कैमरा की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। बैक पैनल में ट्रिपल कैमरा है लेकिन सेंसर की सिस्टम काफी अलग है, क्योंकि इसमें दो बड़े सर्कुलर मॉड्यूल हैं जो बैक पैनल के टॉप में बाईं ओर मौजूद हैं। इस फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है।
Advertisement
 

ZTE Blade V41 Vita की कीमत


कीमत की बात की जाए तो ZTE Blade V41 Vita की कीमत 340 डॉलर यानी कि 27,978 रुपये है। उपलब्धता की बात की जाए तो यह वर्तमान में AliExpress पर उपलब्ध है। कलर ऑप्शन की बात की जाए तो फोन स्टारी ब्लैक कलर में उपलब्ध है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  3. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
  4. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  5. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  6. Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  2. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  3. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
  4. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
  5. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: नया आईफोन खरीदने से पहले जानें पुराने से किन चीजों में है बेहतर?
  6. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  7. Mivi One 5G: आ रहा है Mivi का सस्ता 5G फोन, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक जानें सब कुछ
  8. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  9. Ganesh Chaturthi WhatsApp Stickers: ऐसे डाउनलोड करें और भेजें गणपति बप्पा के स्टिकर
  10. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.