4,000mAh बैटरी और 3 बैक कैमरा के साथ ZTE Blade A71 लॉन्च, जानें कीमत

नए ZTE Blade A71 की कीमत RM 499 (लगभग 8,992 रुपये) है, इसमें फोन का 3 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल मिलता है। जैसे कि हमने बताया ज़ेडटीई ब्लेड ए71 फोन में तीन कलर ऑप्शन खरीद के लिए मिलेंगे, वो हैं ब्लैक, ब्लू और ग्रीन।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 8 अक्टूबर 2021 11:41 IST
ख़ास बातें
  • ZTE Blade A71 में ट्रिपल रियर कैमरा मौजूद है
  • ज़ेडटीई ब्लेड ए71 में हैं तीन कलर ऑप्शन
  • फोन Unisoc SC9863A प्रोसेसर से लैस है

ब्लैक, ब्लू और ग्रीन कलर ऑप्शन में आता है ZTE Blade A71

ZTE Blade A71 को कंपनी के लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन के तौर पर मलेशिया में लॉन्च कर दिया गया है। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो यह फोन 4,000 एमएएच बैटरी से लैस है। साथ ही यह Android 11 के साथ आता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके अलावा, ज़ेडटीई ब्लेड ए71 स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर Unisoc SC9863A प्रोसेसर से लैस है। फोन में सिंगल कॉन्फिग्रेशन मिलता है, जबकि कलर में तीन ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध हैं। भले ही फोन को मलेशिया में लॉन्च कर दिया गया हो, लेकिन फिलहाल इसकी उपलब्धता संबंधी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।
 

ZTE Blade A71 price

नए ZTE Blade A71 की कीमत RM 499 (लगभग 8,992 रुपये) है, इसमें फोन का 3 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल मिलता है। जैसे कि हमने बताया ज़ेडटीई ब्लेड ए71 फोन में तीन कलर ऑप्शन खरीद के लिए मिलेंगे, वो हैं ब्लैक, ब्लू और ग्रीन। फिलहाल, फोन की सेल संबंधी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।
Advertisement
 

ZTE Blade A71 Specifications

ज़ेडटीई ब्लेड ए71 स्मार्टफोन Android 11 पर काम करता है। इसमें 6.52 इंच एचडी+ आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मौजूद है। इसके अलावा, फोन Unisoc SC9863A प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मौजूद है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के साथ 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।   

फोटोग्राफी के लिए ज़ेडटीई ब्लेड ए71 स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए कंपनी ने इस फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है।
Advertisement

ZTE Blade A71 स्मार्टफोन की बैटरी 4,000 एमएएच की है। कनेक्टिविटी विकल्प में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5mm हेडफोन जैक, एनएफसी, जीपीएस, ग्लोनास, वीओएलटीई, वाई-फाई आदि शामिल है। फोन में साइड-माउंटेडिड फिंगरप्रिंट सेंसर व फेस अनलॉक फीचर मौजूद है। फोन का डायमेंशन 165.2 x 75.2 x 8.2 mm और भार 175 ग्राम है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.52 इंच

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

Android
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.