ZTE Axon 20 5G फोन का फ्रंट पैनल होगा कुछ ऐसा, अंडर-स्क्रीन कैमरा है खासियत

ZTE Axon 20 5G पहला ऐसा स्मार्टफोन होने वाला है जो कि अंडर-स्क्रीन कैमरा से लैस होगा। वहीं, लॉन्च से पहले इस फोन को लेकर यूज़र्स के मन में उत्सुकता बढ़ती जा रही है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 18 अगस्त 2020 14:19 IST
ख़ास बातें
  • ZTE के मोबाइल डिवाइस प्रेसिडेंट Ni Fei ने साझा की फोन की लेटेस्ट तस्वीर
  • ZTE Axon 20 5G का सेल्फी कैमरा 32 मेगापिक्सल का हो सकता है
  • ज़ेडटीई एक्सॉन 20 5जी में मिल सकते हैं तीन रैम व स्टोरेज विकल्प

ZTE Axon 20 5G फोन 1 सितंबर को चीन में लॉन्च किया जाएगा

ZTE Axon 20 5G चीन में 1 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। बता दें, यह पहला ऐसा स्मार्टफोन होने वाला है जो कि अंडर-स्क्रीन कैमरा से लैस होगा। वहीं, लॉन्च से पहले इस फोन को लेकर यूज़र्स के मन में उत्सुकता बढ़ती जा रही है। हर कोई जानना चाहा रहा था कि बिना सेल्फी कैमरा नॉच व कटआउट के साथ आखिर इस फोन का फ्रंट पैनल कैसा दिखेगा। हालांकि, अब लॉन्च से पहले ही ज़ेडटीई एक्सॉन 20 5जी के फ्रंट पैनल से पर्दा उठा दिया गया है। ZTE के मोबाइल डिवाइस प्रेसिडेंट Ni Fei ने इस फोन की लेटेस्ट तस्वीर साझा की है, जिसमें फोन का फ्रंट पैनल देखने को मिला है।

Fei ने ZTE Axon 20 5G फोन के फ्रंट पैनल की टीज़र तस्वीर चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो पर साझा की है। तस्वीर में डिवाइस की बेजल-लेस स्क्रीन देखी जा सकती है, जिसके बॉटम बेजल थोड़ा मोटी है। वहीं,वॉल्यूम और पावर बटन को स्क्रीन के दायीं ओर जगह दी गई है। फिलहाल, फोन के बैक पैनल की तस्वीर सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन आज साझा की गई टीज़र तस्वीर के वॉलपेपर में अन्य डिस्प्ले डिज़ाइन को चिढ़ाते हुए दिखाया गया है। जिसमें होल-पंच डिज़ाइन, कैप्शूल आकार का होल-पंच डिस्प्ले और यहां-तक की पॉप-अप सेल्फी कैमरा सेटअप को शामिल किया गया है।

गौरतलब है कि ज़ेडटीई एक्सॉन 20 5जी स्मार्टफोन TENAA पर हाल ही में लिस्ट किया गया था, जहां इसके कई स्पेसिफिकेशन की जानकारी हासिल हुई थी। लिस्टिंग के अनुसार, फोन में 6.92 इंच (1,080x2,460 पिक्सल) ओलेड डिस्प्ले और ऑक्टा-कोर सीपीयू दिया जाएगा। इसमें रैम के लिए तीन विकल्प शामिल होंगे, 6 जीबी रैम, 8 जीबी रैम और 12 जीबी रैम। वहीं इसके साथ ही स्टोरेज के भी तीन 64 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी विकल्प प्राप्त होंगे। फोन में कथित रूप से क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा।

क्वाड रियर कैमरा सेटअप में प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा, सेकेंडरी कैमरा 8 मेगाापिक्सल का होगा और बाकि के दो कैमरे 2 मेगापिक्सल के होंगे। वहीं, सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें डिस्प्ले में छुपा हुआ 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। ज़ेडटीई एक्सॉन 20 5जी में 4,120 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।
Advertisement

हालांकि, स्पेसिफिकेशन व अन्य जानकारी 1 सितंबर को स्मार्टफोन लॉन्च के साथ साफ हो जाएंगी।
Advertisement
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  4. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  6. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  7. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.