Zopo Speed X की बिक्री आज से शुरू, इसमें है एआई आधारित चैटबॉट 'निकी'

ज़ोपो मोबाइल ने शुक्रवार को ऐलान किया कि कंपनी का स्पीड एक्स स्मार्टफोन शुक्रवार, 21 जुलाई से 9,499 रुपये में उपलब्ध होगा। पिछले महीने लॉन्च किए गए ज़ोपो स्पीड एक्स को अमेज़न इंडिया समेत सभी बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 6 अक्टूबर 2017 15:42 IST
ख़ास बातें
  • प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है
  • फ्रंट पैनल पर 13 मेगापिक्सल का सेंसर मिलेगा
  • Zopo Speed X के पिछले हिस्से पर दो कैमरे दिए गए हैं
ज़ोपो मोबाइल ने शुक्रवार को ऐलान किया कि कंपनी का स्पीड एक्स स्मार्टफोन शुक्रवार, 21 जुलाई से 9,499 रुपये में उपलब्ध होगा। पिछले महीने लॉन्च किए गए ज़ोपो स्पीड एक्स को अमेज़न इंडिया समेत सभी बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। स्मार्टफोन का सबसे ख़ास फ़ीचर है इसमें दिया गया एआई-आधारित चैटबॉट निकी, जिससे यूज़र कई तरह के काम परफॉर्म कर सकते हैं। हैंडसेट को रॉयल गोल्ड, चारकोल ब्लैक, ऑर्चिड गोल्ड और स्पेस ग्रे कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया जाएगा।

कंपनी ने कहा है कि निकी चैटबॉट ऐप की मदद से ज़ोपो स्पीड एक्स यूज़र कैब बुक और बिल का भुगतान कर सकेंगे। चंद सेंकेड में होटल, बस व सिनेमा टिकट भी बुक करना संभव होगा।
Advertisement

Zopo Speed X के पिछले हिस्से पर दो कैमरे दिए गए हैं। डुअल कैमरा सेटअप की बात करें तो प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है और दूसरा 2 मेगापिक्सल का। कम रिज़ॉल्यूशन वाला सेंसर डेप्थ ऑफ फील्ड को कैपचर करेगा। सेल्फी दीवानों को फ्रंट पैनल पर 13 मेगापिक्सल का सेंसर मिलेगा। एफ/2.0 अपर्चर वाले इस सेंसर के साथ सॉफ्ट लाइट एलईडी फ्लैश सपोर्ट मौज़ूद है।

अब बात स्पेसिफिकेशन की। डुअल सिम ज़ोपो स्पीड एक्स में एंड्रॉयड 7.0 नूगा ऑपरेटिंग सिस्टम है। इसमें 5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। इसकी पिक्सल डेनसिटी है 441 पिक्सल प्रति इंच। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6753 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम दिए गए हैं।
Advertisement

Zopo Speed X की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर संभव होगा। कनेक्टिविटी फ़ीचर 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ 4.0, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, एफएम रेडियो, जीपीएस/ ए-जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं। ज़ोपो स्पीड एक्स में 2680 एमएएच की बैटरी है। इसकी मोटाई 8.1 मिलीमीटर है और वज़न 131 ग्राम।
Advertisement

ज़ोपो के नए स्पीड एक्स में पिछले हिस्से पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। स्मार्टफोन में एक्सलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर, और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Selfie flash
  • Compact size
  • Stock Android
  • Bad
  • Outdated processor
  • Heating issues
  • Below average camera performance
  • Poor battery life
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6753वी

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

2680 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. सिर्फ कॉलिंग-SMS के लिए चाहिए रिचार्ज? Airtel, Jio, Vi और BSNL के ये सस्ते प्लान देखें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 7,000mAh बैटरी
  2. सिर्फ कॉलिंग-SMS के लिए चाहिए रिचार्ज? Airtel, Jio, Vi और BSNL के ये सस्ते प्लान देखें
  3. क्या पारे से बन जाएगा सोना, भारतीय आविष्कारक को 8 साल बाद मिला पेटेंट, लैब में तैयार होगा गोल्ड?
  4. Jio vs Airtel vs Vodafone Idea: 3 महीने तक डेली 1.5GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल के साथ कौन सा प्लान है बेस्ट
  5. Google Maps बना AI ट्रिप प्लानर, घूमने की जगहें बताने से लेकर अपॉइंटमेंट तक करेगा बुक, ऐसे करें यूज
  6. Kia Syros EV vs Maruti Suzuki e Vitara: रेंज, पावर और सेफ्टी फीचर्स में कौन है आगे
  7. मोबाइल से लैपटॉप तक, हर जगह आएगा काम! AOC ने लॉन्च किया 16-इंच स्लिम मॉनिटर, जानें कीमत
  8. कंप्यूटर में सेव फाइलों के नाम हो सकते हैं लीक, eMudhra पर सरकार का अलर्ट, कंपनी ने कहा...
  9. Redmi Note 17 5G का अपग्रेडेड वर्जन आ रहा, मिलेगी पहले से बड़ी बैटरी, जानें सबकुछ
  10. BGMI में दिखेगा मशहूर कॉमेडियन समय रैना का अवतार! गेम में मिलेंगे खास मिशन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.