ज़ोपो कलर एम4 एंड्रॉयड 4जी स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत 4,999 रुपये

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 20 अप्रैल 2017 15:20 IST
ज़ोपो ने भारत में अपना लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन कलर एम4 लॉन्च कर दिया है। कलर एम4 की कीमत 4,999 रुपये है। यह फोन रिटेल स्टोर में उपलब्ध होगा। फोन पीच, मैट व्हाइट, कैरिबियन ब्लू, इंडिगो और चारकोल ब्लैक कलर में आता है। यह फोन एक स्टायलिश लेदर फिनिश से लैस है।

ज़ोपो कलर एम4 में 4 इंच का डब्ल्यूवीजीए डिस्प्लें है। इस फोन में 64-बिट क्वाड कोर मीडियाटेक एमटी6737एम प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 1 जीबी रैम और 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 64 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

कैमरे की बात करें तो, कलर एम4 में एलईडी फ्लैश के साथ एक 5 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो चैटिंग के लिए 2 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। रियर कैमरे में पैनोरमा मोड, जियो टैगिंग, स्माइल शॉट मोड और टाइम लैप्स वीडियो मोड भी हैं। इस स्मार्टफोन से 1080 पिक्सल तक की वीडियो प्ले और 720 पिक्सल तक वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।

यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। कनेक्टिविटी के लिए ज़ोपो कलर एम4 में एक डुअल-सिम, 4जी बैंड, ब्लूटूथ 4.0 और वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन जैसे फ़ीचर हैं। फोन को पावर देने के लिए 1450 एमएएच की बैटरी है। फोन का वज़न 114 ग्राम है। फोन में ज़ोपो केयर और ज़ोपो वर्ल्ड जैसे कीबोर्ड के साथ 25 से ज़्यादा भारतीय भाषाओं के सपोर्ट के साथ आाता है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

4.00 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6737एम

फ्रंट कैमरा

नहीं

रियर कैमरा

नहीं

रैम

1 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

1450 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

480x800 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , zopo, zopo mobile, zopo color m4, zopo color m4 specification
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  5. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.