ज़ोपो कलर एक्स 5.5 में है 3 जीबी रैम, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 11 अप्रैल 2017 17:19 IST
ख़ास बातें
  • ज़ोपो कलर एक्स 5.5 की कीमत 11,999 रुपये है
  • फोन में 3 जीबी रैम और 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है
  • इस फोन में सभी एक 'वन बटन एक्सेस' फ़ीचर हैं
ज़ोपो कलर फ्लैश एक्स प्लस स्मार्टफोन पिछले महीने ही लॉन्च हुआ था। अब, कंपनी ने मंगलवार को कलर सीरीज़ में अपना नया स्मार्टफोन कलर एक्स 5.5 लॉन्च कर दिया। ज़ोपो कलर एक्स 5.5 की कीमत 11,999 रुपये है। यह फोन 20 अप्रैल से सभी बड़े ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। ज़ोपो कलर एक्स 5.5 चारकोल ब्लैक, रोयाल गोल्ड, ऑर्किड गोल्ड और स्पेस ग्रे कलर वेरिएंट में आता है।

ज़ोपो इस स्मार्टफोन पर एक साल के लिए 365 दिनों के लिए रीप्लेसमेंट वारंटी भी दे रही है। इसके अलावा कंपनी ने वादा किया है कि स्मार्टफोन को खरीदने के एक साल के अंदर अगर हार्डवेयर फेलियर होता है तो ज़ोपो सर्विस सेंटर से पुराने फोन की जगह एक नया फोन आसानी से सकेगा। इस फोन में सभी एक 'वन बटन एक्सेस' फ़ीचर हैं जिससे होम बटन से ही सारे फ़ीचर को कंट्रोल किया जा सकता है। यह फोन 25 भारतीय भाषाओं के सपोर्ट वाले कीबोर्ड के साथ आता है।

ज़ोपो कलर एक्स 5.5 में 5.5 इंच (1280 x 720 पिक्सल) एचडी आईपीएस 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 267 पीपीआई है। इस फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6737 प्रोसेसर है और ग्राफिक्स के लिए माली-टी720 जीपीयू दिया गया है। फोन में 3 जीबी रैम और 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। फोन की स्टोरेज को 64 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी करने के लिए फोन में अपर्चर एफ/2.2 और एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो चैट के लिए एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। फोन के होम बटन में एक फिंगरप्रिंट सेंसर इंटीग्रेट किया गया है जिससे फोन को 0.3 सेकेंड में अनलॉक किया जा सकता है। फोन का रियर मेटल का बना है।
Advertisement

ज़ोपो कलर एक्स 5.5 एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है जिसके ऊपर कलरयूआई 8.0 दी गई है। यह फोन डुअल सिम सपोर्ट करता है। फोन को पावर देने के लिए 2500 एमएएच की बैटरी है, जिससे 360 मिनट तक का टॉक टाइम और 300 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम मिलने का दावा किया गया है।
Advertisement

फोन का डाइमेंशन 155 77.8 8.7 मिलीमीटर है। फोन का वज़न 166 ग्राम है।कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी एलटीई के अलावा वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस और माइक्रो यूएसबी जैसे फ़ीचर हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6737वीडब्ल्यूटी

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

2500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , ZOPO, Zopo mobile, zopo smartphone
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  5. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.