Vivo का दिवाली ऑफर, 101 रुपये में घर ले जाएं नया वीवो स्मार्टफोन

Vivo Diwali Offer: वीवो ने एक स्पेशल ऑफर की घोषणा की है, इस ऑफर के तहत ग्राहक 101 रुपये में नया वीवो स्मार्टफोन घर ले जा सकते हैं।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 17 अक्टूबर 2019 17:35 IST
ख़ास बातें
  • Vivo V17 Pro, Vivo S1 समेत अन्य मॉडल पर लागू होगा वीवो का नया ऑफर
  • बैंक ग्राहकों के लिए कैशबैक स्कीम की भी सुविधा
  • बिना ब्याज वाली ईएमआई और ज़ीरो डाउन पेमेंट का भी है विकल्प

Vivo का दिवाली ऑफर, 101 रुपये में घर ले जाएं नया वीवो स्मार्टफोन

Vivo Diwali Offer: वीवो ने इस फेस्टिव सीज़न में एक स्पेशल ऑफर की घोषणा की है। Vivo के इस स्पेशल ऑफर के तहत ग्राहक 101 रुपये देकर नया वीवो स्मार्टफोन घर ले जा सकते हैं। इसके अलावा Vivo देशभर में अपने ऑफलाइन स्टोर पर ग्राहकों की सहूलियत के लिए बिना ब्याज वाली ईएमआई और ज़ीरो डाउन पेमेंट की भी सुविधा दे रही है। इतना ही नहीं, ग्राहक यदि Vivo Smartphone खरीदने के लिए डिजिटल ट्रांजेक्शन का इस्तेमाल करते हैं तो 10 प्रतिशत तक का कैशबैक भी है। Vivo V17 Pro, Vivo V15 Pro और हाल ही में लॉन्च हुए Vivo Z1x 8 जीबी रैम वेरिएंट समेत अन्य वीवो स्मार्टफोन पर शानदार डील्स और ऑफर्स दिए जा रहे हैं।

Vivo ने एक बयान में कहा कि यह स्पेशल ऑफर देशभर के सभी ऑफलाइन स्टोर में 18 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलेगा। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि वीवो का यह स्पेशल ऑफर Vivo V17 Pro, Vivo V15 Pro, Vivo Z1x 8 जीबी रैम वेरिएंट, Vivo V15, Vivo S1, Vivo Y17, Vivo Y15 और Vivo Y12 स्मार्टफोन के लिए है। इस ऑफर के तहत ग्राहक 101 रुपये देकर नया वीवो स्मार्टफोन खरीद सकते हैं।

101 रुपये के ऑफर के साथ एचडीबी फाइनेंशियल सर्विस के जरिए 10 प्रतिशत कैशबैक और HDFC, ICICI Bank के क्रेडिट कार्ड ईएमआई ट्रांजेक्शन और एचडीएफसी बैंक कंज्यूमर लोन के इस्तेमाल पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। बता दें कि ईएमआई का विकल्प 926 रुपये प्रतिमाह से शुरू होता है।

बजाज फिनसर्व, होम क्रेडिट, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, एचडीएफसी बैंक और एचडीबीएफएस ज़ीरो प्रोसेसिंग फीस और ज़ीरो डाउनपेमेंट विकल्प के साथ बिना ब्याज वाली ईएमआई की सुविधा दे रहे हैं। ग्राहक Vivo-Cashify अपग्रेड प्रोग्राम के जरिए वीवो वी17 प्रो और वीवो एस1 के साथ 1,999 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी पा सकते हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.