Poco C81 Pro लॉन्च हुआ ग्लोबल मार्केट्स में, 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले से लैस

Poco C81 Pro में 6.9 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 21 जून 2026 14:33 IST
ख़ास बातें
  • सी81 प्रो में Unisoc T7250 चिपसेट दिया गया है जो एक ऑक्टाकोर प्रोसेसर है।
  • फोन में 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है।
  • Poco का नया फोन वेट टच टेक्नोलॉजी 2.0 का सपोर्ट करता है।

Xiaomi ने अपने स्मार्टफोन Poco C81 Pro का ग्लोबल लॉन्च किया है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने अपने स्मार्टफोन Poco C81 Pro का ग्लोबल लॉन्च किया है। कंपनी का Poco C81 Pro अप्रैल 2026 में पेश किया गया था। अब इसे ब्रांड ने यूरोपियन देशों में उतारा है। फोन में 6.9 इंच का डिस्प्ले मिलता है। यह फोन ऑक्टाकोर चिप से लैस होकर आता है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन में 256GB तक की स्टोरेज दी गई है। इसे तीन रंगों में पेश किया गया है जिसमें ब्लैक, ग्रीन और गोल्ड शामिल है। आइए जानते हैं नए फोन की कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में। 

Poco C81 Pro Global Price

Poco C81 Pro को कंपनी ने यूरोपियन मार्केट में लॉन्च किया है। फोन को स्मार्टफोन मेकर ने Germany और Spain की मार्केट में उतारा है। जर्मनी में इसकी कीमत €126 (लगभग 13,500 रुपये) है जिसमें फोन का 4GB रैम, 128GB स्टोरेज वेरिएंट आता है। वहीं, फोन का 4GB रैम, 256GB स्टोरेज वेरिएंट €146.90 (लगभग 16,000 रुपये) में आता है। फोन को Black, Green, और Gold में पेश किया गया है। फोन खरीद के लिए Aliexpress पर भी उपलब्ध है।

Poco C81 Pro Specifications

Poco C81 Pro में 6.9 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 1,600 × 720 पिक्सल रिजॉल्यूशन है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। डुअल सिम सपोर्ट वाले सी81 प्रो में Unisoc T7250 चिपसेट दिया गया है जो कि एक ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। फोन में 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। साथ में सेकेंडरी कैमरा भी मिलता है। फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा से लैस किया गया है। 

Poco का नया फोन वेट टच टेक्नोलॉजी 2.0 का सपोर्ट करता है, जिससे यह गीली उंगलियों से चलाया जा सकता है। C81 Pro में 6,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह सिंगल चार्ज में 79 घंटे से ज्यादा का म्यूजिक प्लेबैक टाइम प्रदान करती है। कनेक्टिविटी के लिए C81 Pro में ब्लूटूथ 5.2, वाई-फाई, जीपीएस, GLONASS, गैलीलियो, एनएफसी, एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, और 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 171.56mm, चौड़ाई 79.47mm, मोटाई 8.15mm और वजन 208 ग्राम है।
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

प्रोसेसर

Unisoc T7250

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  5. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  6. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  7. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  8. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  9. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  10. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.