Xiaomi Redmi Note 5 को मिल रहा है एंड्रॉयड 8.1 ओरियो अपडेटः रिपोर्ट

कई Redmi Note 5 यूज़र को MIUI (वर्ज़न 9.6.5.5.0) के अपडेट का नोटिफिकेशन मिलने की खबर है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 29 अगस्त 2018 17:04 IST
ख़ास बातें
  • रेडमी नोट 5 में 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले है
  • एंड्रॉयड नूगा पर आधारित मीयूआई 9 के साथ लॉन्च हुआ था रेडमी नोट 5
  • Redmi Note 5 Pro को पहले ही मिल चुका है एंड्रॉयड ओरियो अपडेट
Xiaomi Redmi Note 5 को भारत में फरवरी में लॉन्च किया गया था। यह स्मार्टफोन दमदार स्पेसिफिकेशन, खूबसूरत डिज़ाइन और कई लुभाने वाले फीचर के साथ आता है। हालांकि, रेडमी नोट 5 में एक कमी थी। यह एंड्रॉयड नूगा पर आधारित मीयूआई 9 के साथ आया। लेकिन Xiaomi एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित मीयूआई वर्ज़न रोल आउट करने का वादा निभाती रही है। अब कई Redmi Note 5 यूज़र को MIUI (वर्ज़न 9.6.5.5.0) के अपडेट का नोटिफिकेशन मिलने की खबर है। याद रहे कि रेडमी नोट 5 के साथ लॉन्च किए गए Redmi Note 5 Pro को इस साल जून महीने में ही एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित MIUI 9.5.6 अपडेट मिल चुका है।

XDA Developers की रिपोर्ट के मुताबिक, रेडमी नोट 5 के लिए एंड्रॉयड 8.1 ओरियो का रिकवरी रॉम हर यूज़र के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। यह अपडेट का ग्लोबल वर्ज़न है। अपडेट के तौर पर यूज़र को MIUI v9.6.5.5.0 मिलेगा। गौर करने वाली बात है कि शाओमी ने आधिकारिक तौर पर मी फोरम के ज़रिए कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि, रेडमी 5 प्लस के चुनिंदा यूज़र ने यह अपडेट मिलने का दावा किया है। यूज़र ने मीयूआई 9.6.5.0 (OEGMIFD) अपडेट का स्क्रीनशॉट भी साझा किया है।

आपके पास Redmi Note 5 है और यह अपडेट नहीं मिला है तो आप Settings > About phone > System update > Check for updates. में जाकर अपडेट की जांच कर सकते हैं। यह ओटीए अपडेट है। संभव है कि आपके फोन के लिए रिलीज होने में थोड़ा वक्त लगे। अगर आप चाहें तो रॉम फाइल को सीधे तौर पर डाउनलोड कर सकते हैं।

याद रहे कि डुअल सिम शाओमी रेडमी नोट 5 में 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्क्रीन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली है। फोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2 गीगाहर्ट्ज़ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। आपके पास 3 जीबी या 4 जीबी रैम में एक को चुनने का विकल्प होगा। फिंगरप्रिंट सेंसर को रियर पैनल पर जगह मिली है।
Advertisement

शाओमी रेडमी नोट 5 में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जिसका अपर्चर एफ/2.2 है। यह फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस और एलईडी फ्लैश मॉड्यूल से लैस है। फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। यह एलईडी सेल्फी-लाइट मॉड्यूल और ब्यूटीफाई 3.0 ब्यूटिफिकेशन तकनीक के साथ आता है। हमने आपको पहले ही बताया है कि शाओमी रेडमी नोट 5 के दो स्टोरेज वेरिएंट हैं- 32 जीबी और 64 जीबी। दोनों ही फोन की स्टोरेज माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाई जा सकती है। लेकिन फोन में हाइब्रिड सिम स्लॉट है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid build quality
  • Good battery life
  • Above-average camera quality
  • Bad
  • Hybrid dual-SIM design
  • Preinstalled bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  2. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  3. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  4. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  5. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  7. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  8. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  9. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  10. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.