शाओमी रेडमी नोट 5 व रेडमी नोट 5 प्रो की पहली सेल, चंद मिनटों में फोन हुए आउट ऑफ स्टॉक

शाओमी रेडमी नोट 5 और रेडमी नोट 5 प्रो की बिक्री भारत में गुरुवार से शुरू होनी थी। लेकिन बजट सेगमेंट में शाओमी स्मार्टफोन की लोकप्रियता के चलते ये फोन महज़ चंद मिनट के भीतर आउट ऑफ स्टॉक (अनुपलब्ध) हो गए। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट और मी.कॉम पर आज से बिक्री के लिए उपलब्ध हुए ये हैंडसेट कुछ ही मिनट के भीतर आउट ऑफ स्टॉक दिखने लगे।

विज्ञापन
Mayank Dixit, अपडेटेड: 22 फरवरी 2018 14:04 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Redmi Note 5 और Xiaomi Redmi Note 5 Pro चंद मिनट में आउट ऑफ स्टॉक
  • ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट और मी.कॉम पर आज से शुरू हुई थी बिक्री
  • आज ही शुरू होनी है शाओमी के स्मार्ट एलईडी टीवी की बिक्री

शाओमी रेडमी नोट 5 और रेडमी नोट 5 प्रो

शाओमी रेडमी नोट 5 और रेडमी नोट 5 प्रो की बिक्री पहली बार भारत में गुरुवार को शुरू होनी थी। लेकिन बजट सेगमेंट में शाओमी स्मार्टफोन की लोकप्रियता के चलते ये फोन महज़ चंद मिनट में आउट ऑफ स्टॉक (अनुपलब्ध) हो गए। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट और मी डॉट कॉम पर गुरुवार को बिक्री के लिए उपलब्ध हुए ये हैंडसेट कुछ ही मिनट के भीतर आउट ऑफ स्टॉक दिखने लगे। बता दें कि शाओमी ने इन हैंडसेट को करीब हफ्ते भर पहले ही भारतीय मार्केट में उतारा था। गुरुवार को दोपहर 12 बजे रेडमी नोट 5 और रेडमी नोट 5 प्रो की पहली सेल आयोजित की गई थी। वैसे, अभी कंपनी की ओर से सेल के बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन गैजेट्स 360 ने जब इन हैंडसेट को सेल के वक्त खरीदने की कोशिश की तो आउट ऑफ स्टॉक का मैसेज मिला।

फिलहाल, यह जानकारी भी नहीं मिल पाई है कि शाओमी ने कितनी संख्या में हैंडसेट गुरुवार को उपलब्ध करवाए थे। कितने तय वक्त के भीतर ये आउट ऑफ स्टॉक हुए? इस पर भी कोई आधिकारिक जानाकरी नहीं मिली है। रेडमी नोट 5 की बात करें तो यह कंपनी के सर्वाधिक लोकप्रिय फोन रेडमी नोट 4 का अपग्रेड है। वहीं, नोट 5 प्रो, 18,000 रुपये से कम में मिलने वाले 6 जीबी रैम से लैस चुनिंदा हैंडसेट में से एक है। दोनों ही स्मार्टफोन दिखने में एक जैसे हैं लेकिन रेडमी नोट प्रो ज्यादा रैम और डुअल कैमरा सेटअप के साथ आया है। गैजेट्स ने शाओमी रेडमी नोट 5 और रेडमी नोट 5 प्रो को रिव्यू किया है। हमने पाया कि रेडमी नोट 5 (रिव्यू पढ़ें) और रडेमी नोट 5 प्रो (रिव्यू पढ़ें) अपनी कीमत के हिसाब से बेहद ही दमदार स्मार्टफोन हैं। शायद यही वजह है कि शाओमी के बजट सेगमेंट फोन की दीवानगी भारतीय बाज़ार में चरम पर है।


भारत में शाओमी रेडमी नोट 5 की कीमत 9,999 रुपये से शुरू होती है। फोन उपलब्ध होने के बाद इस दाम में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा। ग्राहक 11,999 रुपये में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को खरीद पाएंगे। फोन ब्लैक, ब्लू, गोल्ड और रोज़ गोल्ड रंग में आया है।


लॉन्च ऑफर की बात करें तो शाओमी और रिलायंस जियो की साझेदारी के चलते यूज़र को 2,200 रुपये का कैशबैक दिया जाएगा। जियो के #GiveMe5 ऑफर के तहत, स्मार्टफोन को खरीदने पर रिलायंस जियो की ओर से कैशबैक वाउचर मिलेगा। इन वाउचर का इस्तेमाल यूज़र अपने रिलायंस जियो नंबर को रीचार्ज करते वक्त कर सकेंगे। इतना ही नहीं, डबल डेटा ऑफर में यूज़र 4.5 टीबी तक 4जी डेटा का लाभ मिलेगा। रेडमी नोट सीरीज़ के हैंडसेट अल्ट्रा-स्लिम कवर के साथ आएंगे।
Advertisement
 

शाओमी रेडमी नोट 5 के स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम शाओमी रेडमी नोट 5 एंड्रॉयड नूगा पर आधारित मीयूआई 9 पर चलता है। इसमें 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्क्रीन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली है। फोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2 गीगाहर्ट्ज़ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। आपके पास 3 जीबी या 4 जीबी रैम में एक को चुनने का विकल्प होगा। फिंगरप्रिंट सेंसर को रियर पैनल पर जगह मिली है।
 

शाओमी रेडमी नोट 5

शाओमी रेडमी नोट 5 में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जिसका अपर्चर एफ/2.2 है। यह फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस और एलईडी फ्लैश मॉड्यूल से लैस है। फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। यह एलईडी सेल्फी-लाइट मॉड्यूल और ब्यूटीफाई 3.0 ब्यूटिफिकेशन तकनीक के साथ आता है। हमने आपको पहले ही बताया है कि शाओमी रेडमी नोट 5 के दो स्टोरेज वेरिएंट हैं- 32 जीबी और 64 जीबी। दोनों ही फोन की स्टोरेज माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाई जा सकती है। लेकिन फोन में हाइब्रिड सिम स्लॉट है।

शाओमी रेडमी नोट 5 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं। बैटरी 4000 एमएएच की है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हैंडसेट का डाइमेंशन 158.5x75.45x8.05 मिलीमीटर है और वज़न 180 ग्राम।
Advertisement
 

शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो के स्पेसिफिकेशन

रेडमी नोट 5 की तरह डुअल सिम शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो एंड्रॉयड नूगा पर आधारित मीयूआई 9 पर चलता है। इसमें भी 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्क्रीन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली है। फोन को रफ्तार देने का काम करता है 1.8 गीगाहर्ट्ज़ वाला स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। रैम के दो विकल्प हैं- 4 जीबी  या 6 जीबी। इस हैंडसेट में भी फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले हिस्से पर है।
 

शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो


Advertisement
Xiaomi Redmi Note 5 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ जुगलबंदी में मौज़ूद है एफ/2.0 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल वाला सेंसर। डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ एलईडी फ्लैश मॉड्यूल दिया गया है। फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स376 सेंसर है। शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो के दोनों वेरिएंट में स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल करना संभव है।

शाओमी रेडमी नोट 5 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं। बैटरी 4000 एमएएच की है। इसके बारे में लगातार 14 घंटे तक के वीडियो प्लेबैक का दावा है। इसका डाइमेंशन 158.6x75.4x8.05 मिलीमीटर है और वज़न 181 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid build quality
  • Good battery life
  • Above-average camera quality
  • Bad
  • Hybrid dual-SIM design
  • Preinstalled bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Bright and vivid display
  • Good build quality
  • Competent cameras
  • Great value
  • Bad
  • Fast charger not bundled
  • Lacks USB Type-C
  • Preinstalled bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: xiaomi, xiaomi smartphone, redmi note, redmi note 5 pro, redmi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel ने भारत में लॉन्च किया Zeno 100 स्मार्टफोन, Rs 7 हजार में 5000mAh बैटरी और 90Hz डिस्प्ले
  2. Upcoming Smartphones March 2026: Oppo K14 5G, Xiaomi 17 Ultra, Oppo Find N6 समेत जानें पूरी लिस्ट
  3. आग के गोले जैसा ग्रह मिला! बन सकता है चट्टानों से भरी सुपर-अर्थ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. आग के गोले जैसा ग्रह मिला! बन सकता है चट्टानों से भरी सुपर-अर्थ!
  2. Upcoming Smartphones March 2026: Oppo K14 5G, Xiaomi 17 Ultra, Oppo Find N6 समेत जानें पूरी लिस्ट
  3. 14 हजार तक सस्ता खरीदें Oppo का 200MP का कैमरा वाला फोन! यहां मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट
  4. Honor X80i में मिल सकती है 6,800mAh की बैटरी, TENAA पर हुई लिस्टिंग
  5. Poco C85x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  6. कौन सा ऐप खा रहा है फोन की बैटरी? जल्द खुद बताएगा Google
  7. Poco X8 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Google Pixel 10a की भारत में शुरू हुई बिक्री, 5,100mAh की बैटरी, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. itel ने भारत में लॉन्च किया Zeno 100 स्मार्टफोन, Rs 7 हजार में 5000mAh बैटरी और 90Hz डिस्प्ले
  10. Realme C83 5G भारत में लॉन्च: बजट में 7000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.