Nokia 2 और Xiaomi Redmi 4A में कौन है ज़्यादा बेहतर बजट एंड्रॉयड स्मार्टफोन?

नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली एचएमडी ग्लोबल कंपनी ने मंगलवार को अपना नया बजट एंड्रॉयड स्मार्टफोन पेश किया। हम बात कर रहे हैं नोकिया 2 की। इतना साफ है कि नोकिया के इस हैंडसेट की भिड़ंत सीधे तौर पर शाओमी के सबसे सस्ते रेडमी हैंडसेट शाओमी रेडमी 4ए से होगी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 1 नवंबर 2017 19:19 IST
ख़ास बातें
  • नोकिया 2 एचएमडी ग्लोबल का सबसे सस्ता एंड्रॉयड हैंडसेट है
  • इसके सामने शाओमी रेडमी 4ए है जिसकी कीमत 5,999 रुपये से शुरू होती है
  • नोकिया 2 की भारतीय कीमत का ऐलान अभी नहीं किया गया है
नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली एचएमडी ग्लोबल कंपनी ने मंगलवार को अपना नया बजट एंड्रॉयड स्मार्टफोन पेश किया। हम बात कर रहे हैं नोकिया 2 की। स्मार्टफोन मार्केट में वापसी के बाद यह नोकिया ब्रांड का सबसे सस्ता एंड्रॉयड हैंडसेट है। इसकी कीमत 99 यूरो है। भारत में यह 7,500 रुपये के आसपास है। वैसे, कंपनी की ओर से आधिकारिक भारतीय कीमत का ऐलान नहीं किया गया है। लेकिन इतना साफ है कि नोकिया के इस हैंडसेट की भिड़ंत सीधे तौर पर शाओमी के सबसे सस्ते रेडमी हैंडसेट शाओमी रेडमी 4ए से होगी।

इस साल मार्च महीने में लॉन्च किए गए शाओमी रेडमी 4ए की कीमत 5,999 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट आपको मिलता है। कम कीमत होने के कारण Xiaomi Redmi 4A बेहद ही लोकप्रिय हैंडसेट रहा है। लोकप्रियता का आलम यह रहा कि शुरुआती सेल में यह हैंडसेट चंद मिनटों में फ्लैश सेल के दौरान आउट ऑफ स्टॉक हो जाता था। दूसरी तरफ, एचएमडी ग्लोबल ने भी ऐसी ही लोकप्रियता के आस में नोकिया 3, नोकिया 5 और नोकिया 6 को मार्केट में उतारा था। लेकिन अब तक कंपनी की नज़र फीचर फोन से सस्ते स्मार्टफोन में अपग्रेड करने वाले यूज़र पर है। इस सेगमेंट अच्छे स्मार्टफोन की जबरदस्त मांग रही है। एचएमडी ग्लोबल ने इस मांग को ही नोकिया 2 के ज़रिए पूरा किया है। क्या नोकिया 2 सही मायने में शाओमी रेडमी 4ए को चुनौती दे पाएगा? इन दोनों में बेहतर हैंडसेट कौन सा है? आइए जानते हैं।


Nokia 2 बनाम Xiaomi Redmi 4A: स्पेसिफिकेशन और फीचर

Nokia 2 में 5 इंच का एचडी (720 x 1280 पिक्सल) एलटीपीएस डिस्प्ले है। हैंडसेट की बॉडी 6000 सीरीज़ एल्यूमीनियम की बनी है। स्क्रीन पर गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन है और पिछला हिस्सा पॉलीकार्बोनेट का है। नोकिया के इस फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 212 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। रैम 1 जीबी है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा। कीमत को देखते हुए रैम और स्टोरेज से ग्राहक निराश हो सकते हैं।  
Advertisement
 

Nokia 2 के बारे में कंपनी ने दो दिन की बैटरी लाइफ दावा किया है। ऐसा 4100 एमएएच की बैटरी के कारण संभव हो पाया है और कंपनी ने श्रेय नए स्नैपड्रैगन 212 प्रोसेसर को भी दिया है।

(जानें: Nokia 2 बनाम Xiaomi Redmi 4A)
Advertisement

नोकिया 2 4जी वीओएलटीई डुअल सिम फोन है। यह आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलता है और भविष्य में एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट का वादा है। स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का ऑटो फोकस रियर कैमरा है जो एलईडी फ्लैश से लैस है। 5 मेगापिक्सल के फिक्स्ड फोकस फ्रंट कैमरे से यूज़र सेल्फी ले सकेंगे।
Advertisement

अब तुलना में शाओमी रेडमी 4ए पर गौर करते हैं। शाओमी रेडमी 4ए में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्नैपड्रैगर 425 प्रोससर के साथ ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 308 जीपीयू दिया गया है। रैम 2 जीबी है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।
 

यह बजट स्मार्टफोन पॉलीकार्बोनेट बॉडी वाला है। यह एंड्रॉयड मार्शमैलो पर आधारित कंपनी मीयूआई 8 पर चलता है। कैमरे की बात करें तो रेडमी 4ए में पीडीएएफ, 5 लेंस-सिस्टम और अपर्चर एफ/2.2 के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। सेल्फी के लिए अपर्चर एफ/2.2 के साथ 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। 4जी वीओएलटीई को सपोर्ट करने वाले इस फोन में 3120 एमएएच की बैटरी भी है।
Advertisement
 

दोनों में कौन बेहतर?

कीमत के हिसाब से शाओमी रेडमी 4ए आपके बटुए पर कम दबाव डालेगा। इस वजह से यह फोन लोकप्रिय भी हुआ। जबकि इसकी तुलना में नोकिया 2 को देखते हैं तो रैम, स्टोरेज और प्रोसेसर को लेकर निराशा होती है। क्योंकि इससे कम दाम में शाओमी का हैंडसेट ज़्यादा रैम और स्टोरेज के साथ आता है। प्रोसेसर भी ज़्यादा पावरफुल है। वहीं, बैटरी क्षमता और स्टॉक एंड्रॉयड नूगा अनुभव नोकिया 2 के पक्ष में जाते हैं।

दोनों हैंडसेट में परफॉर्मेंस के हिसाब से कौन बेहतर है? यह तो हम नोकिया 2 को रिव्यू करने के बाद ही बता पाएंगे। लेकिन बजट स्मार्टफोन ग्राहकों के लिए एक और विकल्प तो आ ही गया है।
 
नोकिया 2 बनाम शाओमी रेडमी 4ए

रेटिंग्स

संपूर्ण NDTV रेटिंग
-
डिज़ाइन रेटिंग
-
डिस्प्ले रेटिंग
-
सॉफ्टवेयर रेटिंग
-
परफॉर्मेंस रेटिंग
-
बैटरी लाइफ रेटिंग
-
कैमरा रेटिंग
-
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग
-

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले
5.00 इंच5.00 इंच
प्रोसेसर
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 212 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425
फ्रंट कैमरा
5-मेगापिक्सल5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा
8-मेगापिक्सल13-मेगापिक्सल
रैम
1 जीबी2 जीबी
स्टोरेज
8 जीबी16 जीबी
बैटरी क्षमता
4100 एमएएच3120 एमएएच
ओएस
एंड्रॉ़यड 7.1.1एंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन
720x1280 पिक्सल720x1280 पिक्सल

डिस्प्ले

स्क्रीन साइज़ (इंच)
5.005.00
रिज़ॉल्यूशन
720x1280 पिक्सल720x1280 पिक्सल
आस्पेक्ट रेशियो
-16:9
पिक्सल प्रति इंच (पीपीआई)
-296

हार्डवेयर

प्रोसेसर
1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर
प्रोसेसर मॉडल
Qualcomm Snapdragon 212Qualcomm Snapdragon 425
रैम
1 जीबी2 जीबी
इंटरनल स्टोरेज
8 जीबी16 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज
हांहां
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइप
माइक्रोएसडीमाइक्रोएसडी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज क्षमता (जीबी)
128128

कैमरा

रियर कैमरा
8-मेगापिक्सल13-मेगापिक्सल (f/2.2)
रियर फ्लैश
हांदोहरी एलईडी
फ्रंट कैमरा
5-मेगापिक्सल5-मेगापिक्सल (f/2.2)

सॉफ्टवेयर

ऑपरेटिंग सिस्टम
एंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किन
-MIUI 8

कनेक्टिविटी

वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट
802.11 बी/जी/एन802.11 ए/बी/जी/एन
ब्लूटूथ
हांहां
एनएफसी
नहींनहीं
इंफ्रारेड डायरेक्ट
नहींहां
यूएसबी ओटीजी
हांहां
सिम की संख्या
22
Wi-Fi Direct
नहींहां
Mobile High-Definition Link (MHL)
नहींनहीं

सिम 1

सिम टाइप
नैनो सिममाइक्रो सिम
4जी/ एलटीई
हांहां

सिम 2

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहां

सेंसर

कंपास/ मैगनेटोमीटर
हांनहीं
प्रॉक्सिमिटी सेंसर
नहींहां
एक्सेलेरोमीटर
हांहां
एंबियंट लाइट सेंसर
हांहां
जायरोस्कोप
नहींहां
बैरोमीटर
नहींनहीं
टेंप्रेचर सेंसर
नहींनहीं

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia 2, Xiaomi Redmi 4A, Xiaomi Redmi 4A vs Nokia 2

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  2. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  3. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. UBON ने भारत में नया ब्लूटूथ स्पीकर SP-50 Sound Pro किया लॉन्च, कीमत ₹4,999
  5. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  6. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  7. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  8. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  9. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  2. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  3. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  5. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  6. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  7. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  8. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  9. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  10. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.