Xiaomi Mix Flip के डिजाइन, कलर से उठा पर्दा, 12GB रैम, बड़ी बैटरी के साथ 19 जुलाई को है लॉन्च!

फोन के वॉल्यूम बटन और पावर बटन राइट साइड में दिए गए हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 17 जुलाई 2024 16:30 IST
ख़ास बातें
  • फोन में क्वालकॉम का Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट होगा।
  • फोन के वॉल्यूम बटन और पावर बटन राइट साइड में दिए गए हैं।
  • फोन में Leica कैमरा का सपोर्ट होगा।

Xiaomi Mix Flip का डिजाइन लॉन्च से पहले सामने आ गया है। फोन 19 जुलाई को लॉन्च होगा।

Photo Credit: X/Lei Jun

Xiaomi Mix Flip फोन के डिजाइन से आखिरकार कंपनी ने पर्दा उठा दिया है। शाओमी ने लेटेस्ट अपडेट में फोन का लुक जारी किया है। कंपनी का यह फ्लिप-फोल्डेबल डिवाइस 19 जुलाई को लॉन्च होने जा रहा है। इसके साथ में कंपनी Xiaomi Mix Fold 4, और Redmi K70 Ultra जैसे डिवाइसेज भी पेश करेगी। Xiaomi Mix Flip के कलर, स्पेसिफिकेशंस के बारे में क्या खुलासा हुआ है, आइए जानते हैं। 

Xiaomi Mix Flip का डिजाइन लॉन्च से पहले सामने आ गया है। फोन 19 जुलाई को चीन में दस्तक देने जा रहा है। कंपनी ने डिजाइन और कलर वेरिएंट्स को टीज किया है। फोन तीन शेड्स में आने वाला है जिसमें ब्लैक, व्हाइट और पर्पल शामिल होंगे। इसमें डुअल कैमरा नजर आता है जो वर्टीकल पोजीशन में है। फोन के टॉप एज पर दो होल दिखाई देते हैं जो कि माइक्रोफोन और IR ब्लास्टर हो सकते हैं। बॉटम एज पर सिम स्लॉट दिया गया है। यहां पर USB-C पोर्ट भी मौजूद है और साथ में माइक्रोफोन है। इनके साथ में स्पीकर को भी यहीं पर जगह दी गई है। शाओमी के सीईओ ली जून ने सोशल मीडिया पर फोन के पोस्टर शेयर किए हैं। वहीं, टिप्स्टर अभिषेक यादव ने भी शाओमी का Xiaomi Mix Flip ऑफिशियल टीजर पोस्ट अपने X हैंडल से शेयर किया है। 

Advertisement
फोन के वॉल्यूम बटन और पावर बटन राइट साइड में दिए गए हैं। Xiaomi Mix Flip के कुछ स्पेसिफिकेशंस भी कंपनी ने कंफर्म किए हैं। फोन में क्वालकॉम का Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट होगा। इसमें  LPDDR5x RAM और UFS 4.0 स्टोरेज होगी। यह 3D वेपर चैम्बर कूलिंग सिस्टम से लैस होगा। फोन में 4,780mAh की बैटरी होगी। साथ में 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट देखने को मिल सकता है। 

इसके अलावा फोन में Leica कैमरा का सपोर्ट होगा। Mix Flip को कंपनी 12 जीबी रैम, और 16 जीबी रैम वेरिएंट्स में पेश कर सकती है। जबकि स्टोरेज के मामले में फोन 1TB स्पेस के साथ आ सकता है। इसमें Android 14 आधारित HyperOS ऑपरेटिंग सिस्टम देखने को मिल सकता है। फोन के लॉन्च में अब केवल एक ही दिन का समय बीच में रह गया है। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए गैजेट्स 360 के साथ जुड़े रहें। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  2. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  3. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  4. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  5. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  6. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  7. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  8. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. Muse Charm: न फोन, न ऐप खोलने की जरूरत! Meta का छोटा सा कीचेन सीधे AI से कराएगा बात
  2. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  3. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  4. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  5. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  6. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
  7. ChatGPT बनाने वाली कंपनी के AI एजेंट ने हैक कर ली ऑस्ट्रेलिया में सरकारी वेबसाइट! हेल्थ पोर्टल में लगी सेंध
  8. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
  9. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  10. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.