Xiaomi ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh पावर बैंक, इनमें बैटरी हेल्थ भी कर सकेंगे चेक

Xiaomi ने चीन में 10,000mAh और 20,000mAh क्षमता वाले दो नए पावर बैंक लॉन्च किए हैं। इनमें इनबिल्ट USB Type-C केबल, 22.5W फास्ट चार्जिंग और कई सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 4 जून 2026 13:01 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi ने 10,000mAh और 20,000mAh के दो पावर बैंक लॉन्च किए
  • दोनों मॉडल 22.5W फास्ट चार्जिंग और इनबिल्ट केबल से लैस
  • 10,000mAh मॉडल में बैटरी हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर भी दिया गया

Xiaomi 20000mAh पावर बैंक (ऊपर तस्वीर में) की कीमत 149 युआन (करीब 2,100 रुपये) है

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने चीन में अपने पावर बैंक पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए दो नए मॉडल लॉन्च किए हैं। कंपनी ने Xiaomi Power Bank 10000 Pocket Edition 2026 और नया 20,000mAh पावर बैंक पेश किया है। दोनों डिवाइस 22.5W फास्ट चार्जिंग, इनबिल्ट USB Type-C केबल और मल्टीपल चार्जिंग पोर्ट्स के साथ आते हैं। कंपनी ने इनमें PD 3.0, QC 3.0, PPS, AFC और SCP जैसे चार्जिंग प्रोटोकॉल का सपोर्ट दिया है। नए पावर बैंक एक साथ कई डिवाइस चार्ज कर सकते हैं और इनमें बैटरी सुरक्षा के लिए कई प्रोटेक्शन फीचर्स भी शामिल किए गए हैं। Xiaomi का कहना है कि इन्हें रोजमर्रा के इस्तेमाल और ट्रैवल के दौरान बेहतर सुविधा देने के लिए डिजाइन किया गया है।

Xiaomi Power Bank 10000 Pocket Edition 2026 को Youpin प्लेटफॉर्म पर 129 युआन (करीब 1,850 रुपये) की शुरुआती कीमत में लिस्ट किया गया है, जबकि इसकी नियमित कीमत 149 युआन (करीब 2,100 रुपये) है। वहीं, नए 20,000mAh पावर बैंक की कीमत 149 युआन रखी गई है। 10,000mAh मॉडल Gray Blue और Light Coffee रंगों में उपलब्ध है, जबकि 20,000mAh वेरिएंट Light Gray और Dark Gray कलर ऑप्शन में बेचा जा रहा है। फिलहाल दोनों मॉडल चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं और कंपनी ने ग्लोबल लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।

Xiaomi Power Bank 10000 Pocket Edition 2026 में 10,000mAh क्षमता की बैटरी दी गई है। इसमें इनबिल्ट USB Type-C केबल के अलावा एक एक्स्ट्रा USB Type-C पोर्ट और USB Type-A पोर्ट मिलता है। तीनों आउटपुट 22.5W तक फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करते हैं। हालांकि, एक साथ दो या तीन डिवाइस कनेक्ट होने पर कुल आउटपुट 15W तक सीमित हो जाता है। कंपनी के अनुसार, यह मॉडल स्मार्टफोन, टैबलेट और अन्य छोटे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज के साथ कम्पैटिबल है।

इस पावर बैंक की एक खासियत इसका बैटरी हेल्थ मैनेजमेंट सिस्टम है। यूजर्स इसे USB Type-C पोर्ट के जरिए कंप्यूटर से कनेक्ट कर बैटरी साइकल काउंट, तापमान, चार्जिंग हिस्ट्री और बैटरी की स्थिति जैसी जानकारी देख सकते हैं। Xiaomi का कहना है कि यह डिवाइस चीन के नए GB 47372-2026 मोबाइल पावर बैंक सेफ्टी स्टैंडर्ड का पालन करता है। कंपनी के मुताबिक, इसकी बैटरी ने नीडल पेनिट्रेशन, कम्प्रेशन और हाई टेम्परेचर जैसे कई सेफ्टी टेस्ट्स पास किए हैं।

वहीं, 20,000mAh मॉडल में दो 10,000mAh बैटरी सेल्स का इस्तेमाल किया गया है, जिससे इसकी कुल क्षमता 20,000mAh हो जाती है। इसकी कुल पावर कैपेसिटी 74Wh है, जो अधिकांश एयरलाइंस की 100Wh कैरी-ऑन बैटरी लिमिट से कम है। यह मॉडल भी 22.5W फास्ट चार्जिंग और 22.5W बायडायरेक्शनल चार्जिंग को सपोर्ट करता है। कंपनी के मुताबिक, यह Xiaomi 17 स्मार्टफोन को 30 मिनट में करीब 25 प्रतिशत और iPhone 17 को लगभग 46 प्रतिशत तक चार्ज कर सकता है।

दोनों पावर बैंक में ओवरचार्जिंग, ओवरहीटिंग, शॉर्ट सर्किट और वोल्टेज से जुड़ी समस्याओं से बचाव के लिए कई सुरक्षा फीचर्स दिए गए हैं। इनके साथ इनबिल्ट USB Type-C केबल भी मिलती है, जिससे यूजर्स को अलग से चार्जिंग केबल साथ रखने की जरूरत नहीं पड़ती।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Poco M8 Power vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें ₹30000 में कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. ₹1 हजार से कम में ब्लूटूथ, कॉल रिकॉर्डिंग और वायरलेस FM रेडियो! itel Ace 3 Heera फोन लॉन्च
  3. Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Zebronics ने 160W साउंड, 2 वायरलेस माइक्रोफोन और RGB लाइट्स के साथ पेश किया पार्टी स्पीकर, जानें कीमत
  5. Realme 16x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी
  6. Apple ने भारत में सिर्फ 9 आईफोन बेचकर कमाया 28 फोन जितना पैसा, जानें कैसे?
  7. आपको भी परेशान करते हैं 140 सीरीज वाले नंबर? TRAI ने 3 महीने में ब्लॉक कीं 148 करोड़ कॉल्स
  8. Airtel के चार सबसे सस्ते प्रीपेड प्लान, अनलिमिटेड डाटा और कॉल के लाभ, कीमत ₹300 से भी कम
  9. वोटिंग में छिपे रहेंगे नाम, ग्रुप से बना सकेंगे मिनी ग्रुप! WhatsApp के नए फीचर्स बदल देंगे चैटिंग का एक्सपीरियंस
  10. फ्री में हवाई सफर! IndiGo दे रहा है 20,000 मुफ्त फ्लाइट टिकट, जानिए कैसे मिलेगा फायदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.