Xiaomi यूजर्स के लिए बुरी खबर, इन फोन पर सिक्योरिटी और MIUI अपडेट हुआ बंद

अगर आप Xiaomi के स्मार्टफोन यूजर्स हैं तो आपके लिए एक बुरी खबर है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 4 फरवरी 2025 19:37 IST
ख़ास बातें
  • अगर आप Xiaomi के स्मार्टफोन यूजर्स हैं तो आपके लिए एक बुरी खबर है।
  • Xiaomi की EoL लिस्ट में 9 अतिरिक्त मॉडल शामिल किए गए हैं।
  • Xiaomi Pad 5 और Redmi Note 11 Pro सीरीज के लिए सपोर्ट बंद किया था।

Redmi Note 11 SE में 6.43 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Xiaomi

अगर आप Xiaomi के स्मार्टफोन यूजर्स हैं तो आपके लिए एक बुरी खबर है। हर बार की तरह Xiaomi ने एक बार फिर अपनी एंड ऑफ लाइफ (EoL) लिस्ट में नए डिवाइसेज को शामिल किया है। इसका मतलब है कि कई और डिवाइसेज के लिए सॉफ्टवेयर सपोर्ट बंद होने वाला है। इससे पहले कंपनी ने अक्टूबर 2024 में Xiaomi Pad 5 और Redmi Note 11 Pro सीरीज के लिए सपोर्ट बंद किया था। अब कंपनी ने Redmi Note 11 के बाकि मॉडल के साथ-साथ अन्य Redmi और Poco ब्रांडेड स्मार्टफोन को शामिल करते हुए इसका विस्तार किया है।


Xiaomi ने Redmi Note 11 को EoL लिस्ट में किया शामिल


Advertisement
Xiaomi की EoL लिस्ट में 9 अतिरिक्त मॉडल शामिल किए गए हैं, जिसका मतलब है कि इन डिवाइसेज के यूजर्स को अब MIUI अपडेट या नया एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच नहीं मिलेगा। इन मॉडल में Redmi Note 11 SE, Redmi Note 11S 5G, Redmi Note 11S, Redmi Note 11 5G, Redmi Note 11, Redmi 10C, Redmi 10 2022, Poco X4 Pro 5G और Poco M4 Pro में शामिल हैं।

इन डिवाइसेज को EoL लिस्ट में शामिल करने का Xiaomi का फैसला स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर सपोर्ट के लिए इसकी स्टैंडर्ड लाइफसाइकल पॉलिसी के अनुरूप है। एक बार डिवाइसेज को इस लिस्ट में शामिल किए जाने के बाद यूजर्स को रेगुलर सिक्योरिटी अपडेट या नए फीचर्स नहीं मिलेंगे, जिससे लंबे समय के लिए सिक्योरिटी और उपयोगिता प्रभावित हो सकती है। 
Advertisement
अगर आप उन यूजर्स में से एक हैं जो कि अभी भी इन डिवाइसेज का उपयोग कर रहे हैं तो आपको अब नए ऑप्शन की तलाश करना शुरू कर देना चाहिए। खासकर अगर सिक्योरिटी अपडेट आपके लिए प्राथमिकता है तो नया फोन लेना आपके लिए जरूरी है। हालांकि, फोन के बाकि फंक्शन पहले जैसे ही काम करते रहेंगे, अपडेट की कमी का मतलब समय के साथ सिक्योरिटी का जोखिम बढ़ जाएगा। अगर यूजर्स को टेक्नोलॉजी की जानकारी है तो वे अपने पुराने डिवाइस को चलाने के लिए लेटेस्ट एंड्रॉइड वर्जन के आधार पर कस्टम रोम इंस्टॉल कर सकते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi, Redmi Smartphone, Poco Smartphone

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 13,500mAh बैटरी और 7 इंच डिस्प्ले के साथ आएगा Honor का नया स्मार्टफोन! लीक हुए स्पेसिफिकेशन्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Grand Theft Auto 6 को लॉन्च से पहले मिला 11,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का रेवेन्यू
  2. 13,500mAh बैटरी और 7 इंच डिस्प्ले के साथ आएगा Honor का नया स्मार्टफोन! लीक हुए स्पेसिफिकेशन्स
  3. Apple का नया AI ऐप बताएगा आपकी सेहत का हाल! मेडिकल रिसर्च से जुटाएगा जानकारी
  4. Jio यूजर्स के लिए अलर्ट! मोबाइल रीचार्ज खत्म हुआ तो बंद हो जाएगी सर्विस?
  5. Nvidia के CEO की पोस्ट पर वापसी की कोशिश में जुटे Jensen Huang
  6. Vivo Pad FE के जल्द लॉन्च की तैयारी, NCC पर हुई लिस्टिंग
  7. iPhone 18 कब होगा पेश, कैसे होंगे फीचर्स और डिजाइन, कितनी होगी कीमत जानें सबकुछ
  8. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च के लिए तैयार, 50MP कैमरा के साथ डिजाइन आया सामने
  9. Jio vs Airtel vs Vodafone Idea: डेली 2GB इंटरनेट वाला कौन सा प्लान है ज्यादा फायदेमंद
  10. Airtel यूजर्स को ₹30,000 से ज्यादा के फायदे, फ्री मूवी टिकट और iPhones पर भारी बचत भी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.