MIUI 12 के लिए भारत में टेस्टिंग प्रोग्राम शुरू, ये यूज़र्स कर सकते हैं रजिस्टर

भारत में केवल Redmi K20 Pro और Redmi K20 स्मार्टफोन यूज़र्स ही MIUI 12 पायलट प्रोग्राम में हिस्सा ले सकते हैं। कंपनी सभी रजिस्ट्रेशन में से MIUI 12 पायलट प्रोग्राम के लिए कुछ यूज़र्स को चुनेगी।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 6 मई 2020 16:16 IST
ख़ास बातें
  • भारत में Redmi K20 और Redmi K20 Pro यूज़र्स कर सकते हैं रजिस्टर
  • MIUI 12 क्लोज़्ड बीटा टेस्टिंग के लिए कंपनी की कुछ शर्तें
  • रजिस्टर करने वाले यूज़र्स को होना चाहिए बीटा टेस्टिंग में निपुण

MIUI 12 को फिलहाल क्लोज़्ड बीटा टेस्टिंग में लॉन्च किया गया है

MIUI 12 को आधिकारिक तौर पर पिछले महीने चीन में लॉन्च किया गया था। शाओमी ने घोषणा की थी कि कंपनी जून से अपने स्मार्टफोन्स के लिए अपडेट रोल आउट करना शुरू कर देगी और अभी कंपनी फोन पर क्लोज़्ड बीटा अपडेट जारी करने पर काम कर रही है। MIUI 12 ग्लोबल ROM की घोषणा अभी नहीं की गई है, लेकिन Xiaomi ने नए एमआईयूआई 12 पायलट टेस्टिंग प्रोग्राम के लिए लोगों की भर्ती शुरू कर दी है। यह नया कार्यक्रम केवल कुछ डिवाइसों के लिए लॉन्च किया गया है और भारतीय Redmi K20 Series यूज़र्स MIUI 12 क्लोज़्ड बीटा की टेस्टिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं।

शाओमी ने MIUI 12 पायलट टेस्टिंग प्रोग्राम की घोषणा करने के लिए अपने फोरम का सहारा लिया है। कंपनी Redmi K20 Pro और Redmi K20 पर MIUI 12 प्री-रिलीज़ बिल्ड के टेस्ट के लिए यूज़र्स को भर्ती कर रही है। इस प्रोग्राम के लिए आवेदन करने के लिए बीटा टेस्टर को इस टेलीग्राम ग्रुप में शामिल होना होगा और इस Google फॉर्म को भरना होगा। यह फॉर्म ईमेल आईडी, आपके पास मौजूद डिवाइस, आपकी टेलीग्राम यूज़र आईडी और आपके फोन के 'About Phone' सेक्शन के स्क्रीनशॉट समेत कुछ अन्य चीजों की जानकारी मांगता है। यूज़र्स 14 मई (रात 9 बजे आईएसटी) तक टेलीग्राम ग्रुप में शामिल होना होगा और 15 मई रात 9 बजे आईएसटी पर रजिस्टर करना होगा।

भारत में केवल रेडमी के20 प्रो और रेडमी के20 स्मार्टफोन यूज़र्स ही MIUI 12 पायलट प्रोग्राम में हिस्सा ले सकते हैं। हालांकि कंपनी ने ग्लोबल स्तर पर इसी तरह का एक कार्यक्रम शुरू किया है, जिसमें Mi 9, Mi 9T और Mi 9T Pro यूज़र्स भी आवेदन कर सकते हैं। योग्य यूज़र्स को ग्लोबल MIUI 12 पायलट प्रोग्राम के लिए आवेदन करने के लिए गूगल के इस फॉर्म को भरना होगा।


कंपनी सभी रजिस्ट्रेशन में से MIUI 12 पायलट प्रोग्राम के लिए कुछ यूज़र्स को चुनेगी। इन यूज़र्स को एक स्पेशल ओटीए अपडेट मिलेगा, जिसकी जानकारी केवल MIUI 12 टेलीग्राम ग्रुप के जरिए दी जाएगी। चुने हुए यूज़र्स को अलग MIUI 12 टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा जाएगा। Xiaomi ने रजिस्ट्रेशन के लिए कुछ शर्तों को भी लिस्ट किया है। उदाहरण के लिए, यूज़र्स को Mi India कम्युनिटी का एक सक्रिय सदस्य होना ज़रूरी है। प्रोग्राम के लिए आवेदन करने से पहले यूज़र्स को यह सुनिश्चित करना होगा कि डिवाइस लेटेस्ट ग्लोबल स्टेबल ROM पर चल रहा हो। टेस्टिंग के दौरान दिए गए ROM से संबंधित कुछ भी जानकारी लीक नहीं करनी होगी। इसके लिए बीटा टेस्टर को एनडीए पर हस्ताक्षर भी करना होगा। यूज़र्स को बीटा टेस्टिंग में निपुण होना चाहिए और साथ ही MIUI की भी समझ होनी चाहिए। इसके अलावा उसे फास्टबूट फ्लैशिंग और बूटलोडर को अनलॉक करना आना चाहिए।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.