Xiaomi 18 Pro, 18 Pro Max आज हो रहे ग्लोबली लॉन्च, जानें क्या होगा खास

Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max आज पेरिस में लॉन्च होने जा रहे हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 17 नवंबर 2026 16:27 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max आज पेरिस में लॉन्च होने जा रहे हैं।
  • Xiaomi 18 Pro में शाओमी का रियर डिस्प्ले कॉन्सेप्ट आ सकता है।
  • Xiaomi 18 Pro में 6.4 इंच की डिस्प्ले मिलेगी।

Xiaomi 18 Pro में 200 मेगापिक्सल का कैमरा होगा।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi आज ग्लोबल स्तर पर अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro  Max को लॉन्च करन जा रहा है। ये स्मार्टफोन पहले से ही चीनी बाजार में लॉन्च किए जा चुके हैं। Xiaomi 18 सीरीज का लॉन्च इवेंट पेरिस में आज मंगलवार को आयोजित होने वाला है। इस इवेंट में Xiaomi 18 Pro स्मार्टफोन्स के साथ-साथ वियरेबल डिवाइस और ऑडियो प्रोडक्ट भी यूरोपीय मार्केट में दस्तक दे सकते हैं। आइए Xiaomi 18 सीरीज और उसकी खूबियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Xiaomi 18 Pro कब होंगे पेश


Xiaomi 18 Pro का लॉन्च इवेंट पेरिस के कैरोसेल डु लूव्र में 14:00 यानी कि भारतीय समयानुसार 6:30 बजे शुरू होगा। इच्छुक यूजर्स शाओमी के यूट्यूब चैनल पर जाकर लाइव इवेंट देख सकते हैं। Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro  Max के साथ-साथ Xiaomi Watch S5 41mm, Xiaomi Smart Band 11 NFC और Xiaomi Clip Earbuds भी पेश हो सकते हैं। इसके अलावा शाओमी कई मीजिया ब्रांडेड होम एप्लायंसेज भी यूरोपीय बाजार के लिए लेकर आ सकती है।

Advertisement

Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro  Max की खासियतें


Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro  Max में शाओमी का रियर डिस्प्ले कॉन्सेप्ट भी आ सकता है जो कि बीते साल Xiaomi 17 Pro और Xiaomi 17 Pro  Max में पहली बार आया था। कंपनी इस बार रियर स्क्रीन के साथ कई जरूरी ऐप्स का भी सपोर्ट करेगी। यूजर्स सेकेंड्री स्क्रीन को डायनेमिक वॉलपेर्स और और एआई जनेरेटेड डिजाइन के साथ पर्सनलाइज भी कर पाएंगे। इसके अलावा शाओमी की प्राइवेसी डिस्प्ले टेक्नोलॉजी भी यूजर्स को काफी पसंद आएगी, इससे साइड एंगल से देखने पर डिस्प्ले की विजिबिलिटी काफी कम हो जाती है।

Advertisement

कई लीक्स से पता चला है कि आगामी स्मार्टफोन काफी हद तक अपने चीनी वेरिएंट जैसे होंगे। हालांकि, बैटरी कैपेसिटी में अंतर होगा। Xiaomi 18 Pro में 6.4 इंच की डिस्प्ले मिलेगी। इस फोन में 7,000mAh की बैटरी दी जाएगी। 18 Pro के रियर में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा होगा। इसमें Leica कैमरा सिस्टम है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन ड्यूल 8 एलीट प्रोसेसर होंगे।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi 18 Pro, Paris, Xiaomi

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Jio vs Airtel vs Vodafone Idea: 3 महीने तक डेली 1.5GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल के साथ कौन सा प्लान है बेस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. पति-पत्नी के झगड़े में AI की एंट्री! रिश्ता सुलझाने की राय मांगी, बात तलाक तक पहुंची
  2. Xiaomi की 6.4 इंच डिस्प्ले के साथ वाइड-स्क्रीन स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
  3. Xiaomi 18 Pro, 18 Pro Max आज हो रहे ग्लोबली लॉन्च, जानें क्या होगा खास
  4. iPhone 20 Pro फिर हुआ लीक, नए कैमरा सेंसर संग 2027 में देगा दस्तक!
  5. ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S26 FE, अमेजन पर आई तगड़ी डील
  6. Vivo V80 FE के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 7,000mAh बैटरी
  7. सिर्फ कॉलिंग-SMS के लिए चाहिए रिचार्ज? Airtel, Jio, Vi और BSNL के ये सस्ते प्लान देखें
  8. क्या पारे से बन जाएगा सोना, भारतीय आविष्कारक को 8 साल बाद मिला पेटेंट, लैब में तैयार होगा गोल्ड?
  9. Jio vs Airtel vs Vodafone Idea: 3 महीने तक डेली 1.5GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल के साथ कौन सा प्लान है बेस्ट
  10. Google Maps बना AI ट्रिप प्लानर, घूमने की जगहें बताने से लेकर अपॉइंटमेंट तक करेगा बुक, ऐसे करें यूज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.