Xiaomi 13 Pro: 4,820mAh बैटरी, 50MP कैमरे वाला फोन Rs10 हजार सस्ती कीमत में मिलेगा, इस दिन शुरू होगी सेल

Xiaomi 13 Pro में 6.73 इंच की 2K OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 फरवरी 2023 16:27 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi 13 Pro के 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपये है।
  • Xiaomi 13 Pro में 6.73 इंच की 2K OLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Xiaomi के इस फ्लैगशिप फोन में 4,820mAh की बैटरी दी गई है।

Xiaomi 13 Pro में 6.73 इंच की 2K OLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi 13 सीरीज का टॉप मॉडल Xiaomi 13 Pro हाल ही में भारत में लॉन्च किया गया था। चीनी कंपनी के इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 SoC दिया गया है। इस फोन में 4,820mAh की बैटरी दी गई है। आज Xiaomi ने भारत में इस स्मार्टफोन की कीमत और रिलीज का खुलासा कर दिया है। यहां हम आपको शाओमी के इस फोन के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

Xiaomi 13 Pro की भारत में कीमत


Advertisement
Xiaomi 13 Pro के 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपये है। Xiaomi इस स्मार्टफोन पर डिस्काउंट की पेशकश कर रहा है। ICICI बैंक कार्ड का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को 10,000 रुपये का इस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा, जिसके बाद शाओमी 13 प्रो की प्रभावी कीमत घटकर 69,999 रुपये हो जाएगी।

Xiaomi 13 Pro 10 मार्च को Amazon, Mi.com, Mi Home, Mi Studios और अन्य रिटेल पार्टनर्स के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी ने कहा कि फोन 6 मार्च से शुरुआती बिक्री के लिए भी उपलब्ध होगा, जिसमें पहले 1 हजार ग्राहकों को एक्सक्लूसिव Xiaomi 13 Pro मर्चेंडाइज बॉक्स मिलेगा। अर्ली सेल ऑफर का फायदा Mi.com, Mi Home और Mi Studios के जरिए लिया जा सकता है। Xiaomi 13 Pro स्मार्टफोन सिरेमिक व्हाइट और सिरेमिक ब्लैक जैसे दो कलर वेरिएंट में उपलब्ध है।
Advertisement
 

Xiaomi 13 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Xiaomi 13 Pro में 6.73 इंच की 2K OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह डिस्प्ले 240Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ Dolby Vision और HDR10+ को सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 SoC के साथ आता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो 13 Pro में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का फ्लोटिंग टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Xiaomi के इस फ्लैगशिप फोन में 4,820mAh की बैटरी दी गई है जो कि 120W वायर्ड और 50 वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस फोन में 12GB LPDDR5X RAM और 512GB UFS 4.0 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 5G, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ v5.3 और NFC है। यह फोन डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट के लिए IP68 रेटिंग के साथ आता है। यह फोन Android 13 पर बेस्ड MIUI 14 पर काम करता है। 
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent build quality
  • Versatile camera setup with impressive features
  • Top-notch display
  • Powerful performance
  • Good battery life, 120W fast charging
  • Smooth software experience
  • Bad
  • On the heavier side
  • No official IP rating in India
  • Software support not as competitive as rivals
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4820 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

3200x1440 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  2. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  3. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  4. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  5. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  6. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  7. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  8. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  9. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  10. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.