50MP कैमरा और 67W फास्ट चार्जिंग के साथ एंट्री लेगा Xiaomi 12S, लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशंस लीक

प्रमुख टिपस्टर योगेश बरार (@heyitsyogesh) ने ट्विटर पर Xiaomi 12S के स्पेसिफिकेशन पोस्ट किए हैं। लीक के मुताबिक, अपकमिंग फोन एंड्रॉइड 12 पर बेस्ड MIUI 13 पर काम करेगा।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 29 जून 2022 16:29 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi 12S में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया गया है।
  • Xiaomi 12S के स्पेसिफिकेशन पोस्ट किए हैं।
  • Xiaomi 12S फोन एंड्रॉइड 12 पर बेस्ड MIUI 13 पर काम करेगा।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi जल्द ही Xiaomi 12S को मार्केट में लॉन्च करने वाली है। अब Xiaomi के इस फोन के स्पेसिफिकेशंस को 4 जुलाई को ऑफिशियली लॉन्च से पहले ऑनलाइन लीक कर दिया गया है। अपकमिंग Xiaomi स्मार्टफोन को Xiaomi 12S Ultra और 12S Pro के साथ पेश किया जाएगा। इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले मिलेगी। फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा समेत ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। Xiaomi 12S में Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 SoC पर बेस्ड हो सकता है। बैटरी बैकअप की बात करें तो यह 67W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4500mAh की बैटरी दी जा सकती है। ऐसा बताया जा सकता है कि यह 12GB RAM और 256GB तक स्टोरेज दी जा सकती है।

प्रमुख टिपस्टर योगेश बरार (@heyitsyogesh) ने ट्विटर पर Xiaomi 12S के स्पेसिफिकेशन पोस्ट किए हैं। लीक के मुताबिक, अपकमिंग फोन एंड्रॉइड 12 पर बेस्ड MIUI 13 पर काम करेगा। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.28 इंच की फुल एचडी + AMOLED डिस्प्ले होगी। प्रोसेसर की बात करें तो इस फोन Snapdragon 8+ Gen 1 SoC पर का कर सकता है। स्टोरेज के तौर पर इस फोन में 12GB  RAM और अधिकतम 256GB स्टोरेज दी जा सकती है। Xiaomi 12S सीरीज Snapdragon 8+ Gen 1 SoC प्रोसेसर वाला पहला स्मार्टफोन हो सकता है, जिसे Qualcomm ने बीते माह पेश किया था। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 8GB RAM + 128GB स्टोरेज और 12GB RAM + 256GB स्टोरेज मिल सकती है।
Advertisement

कैमरा की बात करें तो Xiaomi 12S में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 13 मेगापिक्सल का दूसरा अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 5 मेगापिक्सल का तीसरा टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरा की बात की जाए तो इसमें 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। आगामी फोन में Xiaomi और Leica द्वारा मिलकर तैयार किया गया कैमरा सेटअप आने की संभावना है। इसके अलावा इसमें 67W वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,500mAh की बैटरी दी गई है।

उपलब्धता की बात करें तो Xiaomi 12S Ultra, Xiaomi 12S Pro और Xiaomi 12S 4 जुलाई को शाम 7 बजे CST एशिया (शाम 4:30 IST) पर लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च को Xiaomi के सोशल मीडिया चैनल्स के जरिए लाइवस्ट्रीम किया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi 12S, Xiaomi Smartphone

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  4. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  5. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  6. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  8. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  9. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.