डिस्प्ले पर छोटे होल-पंच डिज़ाइन के साथ आएगा Xiaomi 12 फोन!

बता दें, कुछ समय पहले ही कंपनी ने कंफर्म किया था कि वह अपने प्रोडक्ट्स में ‘Mi' ब्रांडिंग को बंद करने जा रहे हैं और अब कंपनी ‘Xiaomi' नाम से ही अपने प्रोडक्ट्स लेकर आएगी।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 26 अक्टूबर 2021 17:13 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi 12 में मिल सकता है हाई स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो
  • शाओमी 12 में मिल सकते हैं तीन 50 मेगापिक्सल के कैमरे
  • Mi 11 सीरीज़ की तुलना में शाओमी 12 में मिलेगा छोटा होल-पंच
Xiaomi 12 चीनी कंपनी का आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन है, जिस पर फिलहाल काम चल रहा है। हालांकि, इस फोन से जुड़ी जानकारियां समय-समय पर सामने आती जा रही हैं। लेटेस्ट लीक में फोन के हाई स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो व छोटे होल-पंच डिज़ाइन की बात सामने आई है। इससे पहले फोन के कैमरा फीचर्स की जानकारी सामने आई थी। बता दें, कुछ समय पहले ही कंपनी ने कंफर्म किया था कि वह अपने प्रोडक्ट्स में ‘Mi' ब्रांडिंग को बंद करने जा रहे हैं और अब कंपनी ‘Xiaomi' नाम से ही अपने प्रोडक्ट्स लेकर आएगी।

चीनी टिप्सटर Digital Chat Station ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो पर जानकारी साझा की है कि Xiaomi 12 स्मार्टफोन हाई स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ दस्तक देगा। इसके अलावा, टिप्सटर ने यह भी कहा है कि यह फोन सबसे छोटे होल-पंच डिज़ाइन के साथ तो नहीं, लेकिन अपने पिछले जनरेशन Mi 11 सीरीज़ स्मार्टफोन से छोटे होल-पंच डिज़ाइन के साथ दस्तक देगा।
Advertisement

इसके अलावा, टिप्सटर ने यह भी संकेत दिए हैं कि फ्लैगशिप स्मार्टफोन में घुमावदार किनारे और फ्लैक्सिबल डिस्प्ले पैनल दिया जाएगा।

आपको बता दें, इसी टिप्सटर ने इससे पहले फोन के कैमरा फीचर्स की जानकारी दी थी। टिप्सटर के अनुसार, Xiaomi 12 में तीन 50 मेगापिक्सल के कैमरा शामिल होंगे, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस शामिल होने वाला है। टिप्सटर का कहना है कि शाओमी इन दिनों 10x पेरिस्कोप लेंस पर काम कर रही है, लेकिन शाओमी 12 फोन में 5x पेरिस्कोप लेंस के साथ 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो सेंसर दिया जाएगा।
Advertisement

पुरानी लीक्स में यह भी संकेत दिए गए हैं कि Xiaomi 12 फोन में नई LPDDR5X मैमोरी दी जाएगी। LPDDR5X कॉन्फिग्रेशन को कुछ महीने पहले JEDEC द्वारा पेश किया गया था, जो कि 6,400Mbps से 8,533Mbps मैक्सिमम डाटा ट्रांसफर रेट के साथ आता है। यह LPDDR4X के साथ आने वाली रेंज के मुकाबले डबल है। यह सिग्नल क्वालिटी में सुधार के लिए TX/RX इक्वलाइजेशन के साथ आता है, और विश्वसनीयता में सुधार के लिए नए अडैप्टिव रिफ्रेश मैनेजमेंट के साथ आता है।
Advertisement
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi 12, Xiaomi 12 Specifications, Xiaomi, Mi 12
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  5. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  6. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.