Wobble भारत में लॉन्च करने जा रहा अपना पहला स्मार्टफोन, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

Wobble अगले महीने स्मार्टफोन बाजार में एंट्री करने जा रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 29 अक्टूबर 2025 11:45 IST
ख़ास बातें
  • Wobble 1 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 5G प्रोसेसर मिल सकता है।
  • Wobble 1 स्मार्टफोन में 8GB RAM होगी।
  • Wobble 1 एंड्रॉइड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम कर सकता है।

Wobble स्मार्टफोन में डाइमेंसिटी 7400 5G चिपसेट होगा।

Photo Credit: Wobble

Wobble अगले महीने स्मार्टफोन बाजार में एंट्री करने जा रहा है। कंज्यूमर टेक ब्रांड भारतीय बाजार में अपना पहले स्मार्टफोन लेकर आ रहा है, जिसकी घोषणा आने वाले हफ्तों में होगी। अगले महीने एक इवेंट आयोजित होगा, जहां पर आगामी स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से जानकारी मिलेगी। Wobble बेंगलुरु बेस्ड Indkal टेक्नोलॉजी का ब्रांड है जो वर्तमान में डिस्प्ले और स्मार्टफोन की पेशकश करता है। हालांकि, Wobble ने अभी तक अपने स्मार्टफोन के बारे में कुछ भी खुलासा नहीं किया है, लेकिन अफवाहों से पता चला है कि इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 5G चिपसेट होगा। आइए Wobble के आगामी स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Wobble का पहला फोन कब होगा लॉन्च

Wobble अपना पहला स्मार्टफोन 19 नवंबर को नई दिल्ली में लॉन्च करने वाला है। उसके बाद में यह फोन 2025-26 के दौरान अन्य ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध होगा। यह एक पूरी तरह से भारत में डिजाइन और तैयार किया गया प्रीमियम स्मार्टफोन होगा। Wobble के आगामी स्मार्टफोन का नाम अभी सामने नहीं आया है और कंपनी द्वारा इसके स्पेसिफिकेशन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Wobble ने एक टीजर इमेज भी शेयर की है जिसमें स्मार्टफोन का साइड व्यू नजर आया है, जिससे इसके स्लिम होने का पता चलता है। ऐसा लगता है कि इसका प्रोफाइल स्लिम है और फ्लैट फ्रेम है। इसके रियर में एक बड़ा कैमरा मॉड्यूल है। फोटो में पावर और वॉल्यूम बटन नजर आ रहे हैं जो कि फ्रेम के साथ एक ही जगह पर लगे हुए हैं।

सितंबर में अफवाहों में Wobble स्मार्टफोन के बारे में पता चला था। यह पहले IMEI डाटाबेस और गीकबेंच पर मॉडल नंबर WB25SPMTA15P2 के साथ नजर आया था। इन लिस्टिंग से स्मार्ट के चिपसेट और इसके एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम वर्जन के बारे में पता चला। कथित तौर पर आगामी स्मार्टफोन का नाम Wobble 1 होगा। वहीं इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 5G प्रोसेसर मिल सकता है। कथित Wobble 1 में 8GB RAM होगी। आगामी फोन एंड्रॉइड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने की उम्मीद है। Wobble का आगामी स्मार्टफोन भारत और दुनिया भर के युवा यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार हो रहा है। लॉन्च की तारीख नजदीक आने पर फोन से संबंधित ज्यादा अपडेट सामने आने की उम्मीद है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Wobble, Wobble 1, Wobble Smartphone, Indkal Technologies

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  4. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  7. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.