Huawei का नया बजट स्मार्टफोन बिना नेटवर्क के भी कर सकता है कॉल, इस कीमत में हुआ लॉन्च

Huawei द्वारा चीन में एनाउंस किया गया यह मॉडल तीन स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है, जिसमें 8GB + 256GB, 12GB + 256GB और 12GB + 512GB कॉन्फिगरेशन शामिल है और शुरुआती कीमत 1,399 युआन (करीब 17,500 रुपये) रखी गई है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 31 अक्टूबर 2025 19:04 IST
ख़ास बातें
  • Wiko X70 में 6.7-इंच की OLED डिस्प्ले दिया गया है
  • इसकी 6,100mAh की बड़ी बैटरी 40W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है
  • बॉडी की मोटाई 7.6mm है और यह IP54 रेटेड बिल्ड के साथ आता है

Photo Credit: Huawei

चीन में Wiko ने अपना नया स्मार्टफोन Wiko X70 लॉन्च कर दिया है। यह फोन कई ऐसे फीचर्स के साथ आया है जो आमतौर पर सिर्फ फ्लैगशिप डिवाइसेज में देखने को मिलते हैं। इसका सबसे बड़ा हाइलाइट है BeiDou सैटेलाइट कनेक्टिविटी सपोर्ट, जो बिना मोबाइल नेटवर्क के भी काम करता है। यानी, अगर आपके पास सिग्नल नहीं हैं तब भी इमरजेंसी सिचुएशन में आप कनेक्ट रह सकते हैं। इसके अलावा फोन में 6.7-इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है जो FHD+ रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसमें Kunlun Glass दिया गया है।

HuaweiCentral के मुताबिक, Huawei द्वारा चीन में एनाउंस किया गया यह मॉडल तीन स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है, जिसमें 8GB + 256GB, 12GB + 256GB और 12GB + 512GB कॉन्फिगरेशन शामिल है और शुरुआती कीमत 1,399 युआन (करीब 17,500 रुपये) रखी गई है। फोन तीन कलर ऑप्शंस - Black, White और Light Green में मिलेगा।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो Wiko X70 में 6.7-इंच की OLED डिस्प्ले दिया गया है,  जो 120Hz रिफ्रेश रेट और Kunlun Glass प्रोटेक्शन से लैस है। फिलहाल Huawei ने इसके चिपसेट की जानकारी शेयर नहीं की है। फोन को 12GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज वाले कई वेरिएंट्स में लॉन्च किया गदया है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP फ्रंट कैमरा मौजूद है। 

पावर के लिए इसमें 6,100mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो 40W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी के अनुसार, यह फोन एक ही चार्ज में लंबा बैकअप देने में सक्षम होगा। बॉडी की मोटाई 7.6mm है और यह IP54 रेटेड बिल्ड के साथ आता है, यानी यह हल्की पानी की छींटों और डस्ट से प्रोटेक्टेड रहने का दावा करता है।

Advertisement

Wiko X70 में Dual SIM सपोर्ट, USB 2.0 पोर्ट और सभी बेसिक कनेक्टिविटी ऑप्शंस दिए गए हैं। हालांकि यह एक बजट फोन है, लेकिन सैटेलाइट कनेक्टिविटी जैसा हाई-एंड फीचर इसे अपने सेगमेंट में यूनिक बनाता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Wiko X70, Wiko X70 Price, Wiko X70 Specifications, Huawei
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  2. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  4. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. boltt ACE 5G, EVO की सेल फिर से शुरू, पहली सेल में सिर्फ कुछ घंटों में बिक गए थे सारे स्मार्टफोन
  2. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  3. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  4. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
  5. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  6. फोन में दिखाई देगी पावर बैंक की बैटरी हेल्थ, Oppo ने लॉन्च किया नया 10000mAh Power Bank, जानें कीमत
  7. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  8. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  9. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  10. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.