iPhone Loot Video : ऐपल स्‍टोर में लूट, शख्‍स ने जेबों में भरे आईफोन, जो बचे पायजामे में डाले, देखें Video

iPhone Loot Video : वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्‍स ऐपल स्‍टोर में प्रजेंटेशन के लिए लगे आईफोन्‍स को एक-एक करके लूटता जाता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 9 फरवरी 2024 18:05 IST
ख़ास बातें
  • आईफोन लूट का वीडियो सामने आया
  • शख्‍स ने जेबों में भरे आईफोन,
  • अमेरिका की बताई जा रही है घटना

यह लूट ओकलैंड में East Bay के एक ऐपल स्टोर में हुई।

Photo Credit: Video Grab

iPhone लूट की कई घटनाएं हर साल सामने आती हैं। ऐपल के इस गैजट को पाने के लिए लोग कई जुगत लगाते हैं। आईफोन लूट का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि अमेरिका के ओकलैंड में एक शख्‍स ने ऐपल स्‍टोर से 40 आईफोन लूट लिए। वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्‍स ऐपल स्‍टोर में प्रजेंटेशन के लिए लगे आईफोन्‍स को एक-एक करके लूटता जाता है। वह उन्‍हें खींचकर अपनी जेबों में भरता है। कुछ आईफोन छटककर गिर जाते हैं, लेकिन वह उन्‍हें नहीं उठाता। आखिर में हाथ में बचे करीब आधा दर्जन आईफोन्‍स को वह अपने पायजामे में डालकर स्‍टोर से निकल जाता है। 

कहा जा रहा है कि यह लूट ओकलैंड में East Bay के एक ऐपल स्टोर में हुई। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार लोकल पुलिस ने कन्‍फर्म किया है कि वीडियो ईस्‍ट बे ऐपल स्‍टोर का है। 

इस वीडियो को pmwtv ने अपने इंस्‍टाग्राम हैंडल पर शेयर किया गया है। वीडियो में दावा है कि शख्‍स ने लगभग 40 आईफोन्‍स को स्‍टोर से लूटा है। हैरान करने वाली बात है कि शख्‍स जब स्‍टोर से बाहर निकला तो पुलिस की कार वहां थी। उससे कुछ दूर जाकर शख्‍स एक दूसरी कार में बैठकर फरार हो गया। 
 

घटना किस दिन की है, यह कन्‍फर्म नहीं है। पुलिस ने भी इस मामले में ज्‍यादा जानकारी नहीं दी है। हालांकि इतना बताया है कि जो पुलिस कार स्‍टोर के बाहर खड़ी थी, वह सिर्फ अपराधियों के डराने के लिए थी। ऐसी कारें जगह-जगह पर खड़ी की जाती हैं, ताकि लुटेरों में खौफ बना रहे। वैसे इस मामले को देखकर लगता है कि शख्‍स में पुलिस की कार का कोई खौफ नहीं था। 

जिस ऐपल स्‍टोर में लूट हुई, वह कई महीनों से बंद पड़ा था और इसी साल दोबारा शुरू किया गया था। ऐसा लगता है क‍ि आरोपी काफी तैयारी के साथ लूट के लिए आया था और अपना काम करके आराम से वहां से निकल गया। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  4. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  8. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  3. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  5. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  6. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  7. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  8. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  9. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  10. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.