Redmi Note 11 Pro सीरीज का इंतजार खत्‍म! कंपनी ने दी यह जानकारी

वहीं, टिपस्टर योगेश बराड़ ने दावा किया है कि Redmi Note 11 Pro सीरीज 8 से 10 मार्च के बीच इंडिया में लॉन्च हो रही है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 23 फरवरी 2022 12:00 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 11 Pro में 6.67-इंच का फुल-HD+ एमोलेड डिस्‍प्‍ले है
  • यह डिवाइस मीडियाटेक के हीलियो G96 प्रोसेसर से लैस है
  • फोन में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 16MP का सेल्‍फी कैमरा है

ग्‍लोबल मार्केट्स में Redmi Note 11 Pro के दाम 299 डॉलर (लगभग 22,300 रुपये) से शुरू होते हैं।

Photo Credit: Xiaomi

Redmi Note 11 Pro सीरीज के इंडिया लॉन्च को Xiaomi के मनु कुमार जैन ने टीज किया है। ग्‍लोबल मार्केट्स में
Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11 Pro 5G जैसी डिवाइसेज इस सीरीज का हिस्‍सा हैं। दोनों में 120Hz का AMOLED डिस्प्ले और 128GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज दिया गया है। Redmi Note 11 Pro सीरीज के ग्लोबल वर्जन की शुरुआत पिछले महीने हुई थी। इस महीने Redmi Note 11 और Redmi Note 11S जैसी डिवाइसेज के साथ रेडमी ने इस सीरीज को आगे बढ़ाया है। 
Advertisement

Xiaomi के ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट मनु कुमार जैन ने मंगलवार को Redmi Note 11 Pro सीरीज के इंडिया लॉन्च को टीज किया। एक वीडियो उन्‍होंने शेयर किया, जो नए Redmi Note Pro मॉडल के आने का संकेत देता है। मनु की ओर से शेयर किए गए टीजर के अलावा टिपस्टर योगेश बराड़ ने दावा किया है कि Redmi Note 11 Pro सीरीज 8 से 10 मार्च के बीच इंडिया में लॉन्च हो रही है।

पिछले महीने Xiaomi ने Redmi Note 11 Pro सीरीज को Redmi Note 11 और Redmi Note 11S के साथ पेश किया था। इसके बाद फरवरी में Redmi Note 11 और Redmi Note 11S को लॉन्‍च किया गया। चीन में  Redmi Note 11 Pro सीरीज में Redmi Note 11 Pro+ मॉडल भी शामिल था। भारत में उसे Xiaomi 11i HyperCharge 5G के रूप में लॉन्च किया गया था।  

Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11 Pro 5G के दाम 

भारत में Redmi Note 11 Pro सीरीज की कीमत का ऐलान अभी नहीं हुआ है, लेकिन ग्‍लोबल मार्केट्स में Redmi Note 11 Pro के दाम 299 डॉलर (लगभग 22,300 रुपये) से शुरू होते हैं। इसी तरह, Redmi Note 11 Pro 5G के दाम 329 डॉलर (लगभग 24,600 रुपये) से शुरू होते हैं।
Advertisement
 

Redmi Note 11 Pro के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

डुअल (नैनो) सिम को सपोर्ट करने वाला Redmi Note 11 Pro स्‍मार्टफोन एंड्रॉयड 11 पर बेस्‍ड MIUI 13 के साथ आता है। इसमें 6.67-इंच का फुल-HD+ (1,080x2,400 पिक्सल) AMOLED डॉट डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz तक रिफ्रेश रेट मिलता है। यह डिवाइस मीडियाटेक के हीलियो G96 प्रोसेसर से लैस है, जिसे 8GB तक LPDDR4X रैम का सपोर्ट मिलता है। फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड शूटर, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है।

Redmi Note 11 Pro में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस के तौर पर फोन में 4G LTE, Wi-Fi 802.11AC, ब्लूटूथ V5.1, इन्फ्रारेड (IR) ब्लास्टर और USB टाइप-सी पोर्ट का सपोर्ट है। 5,000mAh की बैटरी वाले इस फोन में 67W की टर्बो चार्जिंग दी गई है।   
Advertisement
 

Redmi Note 11 Pro 5G के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

Redmi Note 11 Pro 5G भी MIUI 13 पर चलता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर से लैस है, जिसे 8GB तक LPDDR4X रैम का सपोर्ट है। यह ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड शूटर और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर दिया गया है। 

Redmi Note 11 Pro की तरह ही Redmi Note 11 Pro 5G में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। फोन 5G सपोर्ट के साथ आता है। साथ में 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ और USB टाइप-सी पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस मिलते हैं। इसमें भी 5,000mAh की बैटरी है, जो 67W टर्बो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी96

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  3. ₹15000 में खरीदना है नया 5G फोन: Mivi One 5G vs HMD Vibe 2 5G vs Samsung Galaxy F16 5G में कौन सा रहेगा बेस्ट
  4. भारत में गिरी स्मार्टफोन की बिक्री, फोन महंगे होने से 26% हुई कम शिपमेंट, जानें टॉप 5 में कौन रहा आगे
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  6. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  7. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  2. SBI डाटा लीक, क्या हुआ और कैसा डाटा था, अकाउंट है तो क्या करना चाहिए?
  3. Honor WIN 2 हुआ लॉन्च, 10100mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  4. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  5. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. Oppo की पहला वाइड फोन लॉन्च करने की तैयारी! 8000mAh बैटरी
  7. भारत में गिरी स्मार्टफोन की बिक्री, फोन महंगे होने से 26% हुई कम शिपमेंट, जानें टॉप 5 में कौन रहा आगे
  8. ₹15000 में खरीदना है नया 5G फोन: Mivi One 5G vs HMD Vibe 2 5G vs Samsung Galaxy F16 5G में कौन सा रहेगा बेस्ट
  9. Honor Win 2 सीरीज का लॉन्च आज, 12070mAh बैटरी, 200MP कैमरा जैसे धांसू फीचर्स
  10. Lava Aura Curve 5G: 6000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.