Vivo Y600 Turbo हुआ लॉन्च 12GB रैम, 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी के साथ, जानें सबकुछ

वीवो के Y600 Turbo फोन में Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 25 मई 2026 10:15 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y600 Turbo में कंपनी ने 9020mAh की विशाल बैटरी दी है।
  • Vivo Y600 Turbo में रियर साइड में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलता है।
  • Y600 Turbo फोन में Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है।

Vivo Y600 Turbo एक डुअल सिम सपोर्ट वाला फोन है जिसमें 6.83 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है।

Photo Credit: GizmoChina

Vivo Y600 Turbo आज लॉन्च हो गया है। कंपनी ने फोन को धांसू बैटरी और आकर्षक फीचर्स के साथ मार्केट में उतारा है। फोन का सबसे बड़ा, और हाइलाइट फीचर इसकी बैटरी है जो कि 9020mAh की है। कंपनी के अनुसार, किसी मिडरेंज फोन में यह सबसे बड़ी बैटरी कैपिसिटी मिलती है। फोन में 6.83 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। यह 1.5K रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है जो कि 2800×1260 पिक्सल का है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है और 5000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिल जाती है। आइए जानते हैं इसके प्रोसेसर, ग्राफिक्स समेत अन्य खास फीचर्स और इसकी कीमत। 

Vivo Y600 Turbo Price, Availability

Vivo Y600 Turbo को कंपनी ने चीनी मार्केट में पेश (via) किया है जहां पर इसकी कीमत 8GB+256GB के बेस वेरिएंट के लिए 2299 युआन (लगभग 32,500 रुपये) से शुरू होती है। फोन का 12GB+256GB वेरिएंट 2599 युआन (लगभग 36,500 रुपये) में आता है। जबकि टॉप 12GB+512GB वेरिएंट को 2899 युआन (लगभग 40,500 रुपये) में खरीदा जा सकता है। फोन को कंपनी ने Dune Gold, Electric Blue, और Millennium Pink कलर्स में पेश किया है। खरीद के लिए यह कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। 

Advertisement

Vivo Y600 Turbo Specifications

Vivo Y600 Turbo एक डुअल सिम सपोर्ट वाला फोन है जिसमें 6.83 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। यह 1.5K रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है जो कि 2800×1260 पिक्सल का है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है और 5000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिल जाती है। फोन में 1.07 बिलियन कलर्स का सपोर्ट दिया गया है। इसमें 4320Hz हाई फ्रिक्वेंसी PWM डिमिंग सपोर्ट है जिससे आंखों पर बुरा असर नहीं पड़ता है। 

Vivo Y600 Turbo Processor

वीवो के Y600 Turbo फोन में Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। यह चिपसेट 4nm प्रोसेसिंग पर बना है। इसके साथ में कंपनी ने ग्राफिक्स के लिए Adreno 810 GPU दिया है। प्रोसेसिंग को 12GB रैम, और 512GB तक स्टोरेज स्पेस के साथ पेअर किया गया है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 16 बेस्ड OriginOS 6 पर रन करता है। 

Advertisement

Vivo Y600 Turbo Camera

Vivo Y600 Turbo में रियर साइड में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलता है। साथ में कंपनी ने 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। दोनों ही कैमरा में EIS सपोर्ट दिया गया है। रियर कैमरा में 4K तक वीडियो रिकॉर्डिंग की क्षमता है। 

Vivo Y600 Turbo Battery

Vivo Y600 Turbo में कंपनी ने 9020mAh की विशाल बैटरी दी है। कंपनी का दावा है कि यह 1200 चार्ज साइकल के बाद भी 80 प्रतिशत तक बैटरी हेल्थ को बरकरार रख सकती है। कंपनी ने साथ में 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया है। 

Advertisement

Vivo Y600 Turbo Connectivity, Durability

इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.2, NFC जैसे फीचर्स का सपोर्ट है। सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर मिल जाता है। फोन को कंपनी ने IP68 और IP69 रेटिंग से नवाजा है। इसके अलावा रीवर्स वायर्ड चार्जिंग भी इसमें मिल जाती है। बड़ी बैटरी होने के बावजूद भी फोन केवल 8.29mm की मोटाई में आता है। इसका वजन 215 ग्राम बताया गया है। 
 

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  3. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  5. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  6. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  7. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  8. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  9. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.