Vivo Y600 Turbo आज होगा लॉन्च, मिलेंगे 9000mAh बैटरी के साथ धांसू फीचर्स, जानें सबकुछ

फोन में कंपनी ने विशाल बैटरी का खुलासा कर दिया है। यह 9000mAh की होगी।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 25 मई 2026 09:35 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 9000mAh की विशाल बैटरी मिलने वाली है।
  • फोन के साथ 5 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट्स भी मिलते रहेंगे।
  • Vivo Y600 Turbo में कंपनी ने IP68 और IP69 रेटिंग दी है।

Vivo Y600 Turbo का लॉन्च आज यानी 25 मई को होने जा रहा है।

Photo Credit: GizmoChina

Vivo Y600 Turbo लॉन्च के लिए तैयार है। बहुचर्चित फोन आज मार्केट में दस्तक देने जा रहा है। कंपनी का दावा है कि यह फोन मिडरेंज में सबसे बड़ा कंपिटिटर बनकर आएगा। कंपनी ने फोन के लॉन्च से पहले इसके अहम स्पेसिफिकेशंस का खुलासा कर दिया है। खासकर इसकी बड़ी बैटरी को कंपनी ने हाइलाइट फीचर बनाकर पेश किया है। फोन में 9000mAh की विशाल बैटरी मिलने वाली है। इसके अलावा कई और धांसू फीचर्स का खुलासा हो चुका है। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

Vivo Y600 Turbo का लॉन्च आज यानी 25 मई को होने जा रहा है। कंपनी इसे घरेलू मार्केट में पेश करने जा रही है। Weibo पर टीजर के अंदर फोन में कंपनी ने विशाल बैटरी का खुलासा कर दिया है। यह 9000mAh की होगी। इसकी के साथ कंपनी ने दावा किया है कि फोन की बैटरी हेल्थ 6 साल तक बरकरार रहेगी। इसके अलावा फोन के साथ 5 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट्स भी मिलते रहेंगे। कंपनी का कहना है कि फोन एकसाथ 30 ऐप भी रन कर सकता है और फिर भी स्मूद परफॉर्म कर सकता है। 

Advertisement

Vivo Y600 Turbo में कंपनी ने IP68 और IP69 रेटिंग दी है। फोन के लिए प्री-ऑर्डर भी चीन में शुरू हो चुके हैं। यह फोन कंपनी तीन कलर्स में लेकर आने वाली है जिसमें ब्लू, व्हाइट, पिंक शेड्स को शामिल किया गया है। कंपनी ने फोन को मल्टीटास्किंग डिवाइस के रूप में हाइलाइट किया है। खास बात है कि कंपनी न सिर्फ बड़ी बैटरी फोन में देने जा रही है, बल्कि इसकी बैटरी हेल्थ का भी ध्यान रखने की बात कही गई है। 

अन्य फीचर्स का खुलासा अभी नहीं किया गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो फोन में 6.83 इंच का बड़ा डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। फोन में OLED पैनल का इस्तेमाल कंपनी कर सकती है। यह डिवाइस 1.5K रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करेगा। मिडरेंज में कंपनी बेहद आकर्षक फीचर्स देने जा रही है। इस लिहाज से फोन मार्केट में नया कंपिटीशन पैदा कर सकता है क्योंकि मिडरेंज में विशाल बैटरी, ड्यूरेबिलिटी, लम्बे समय के सॉफ्टवेयर अपडेट जैसे फीचर दुर्लभ माने जाते हैं। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए गैजेट्स 360 के साथ जुड़े रहें। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  3. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  5. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  6. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  7. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  8. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  9. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.