64MP कैमरा के साथ Vivo Y53s NFC फोन 22 जुलाई को होगा लॉन्च

बता दें, Vivo Y53s 5G स्मार्टफोन को पिछले ही दिनों चीन में लॉन्च किया गया था। जिसके बाद Vivo Y53s फोन 4जी सपोर्ट के साथ वियतनाम में भी लॉन्च किया गया।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 21 जुलाई 2021 17:40 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y53s NFC में मिलेगी 8 जीबी और 3 जीबी एक्सटेंडिड रैम
  • वीवो वाई53एस 4जी वियतनाम में हो चुका है लॉन्च
  • फोन को खरीद के लिए JD.Com पर उपलब्ध कराया जाएगा
Vivo Y53s NFC स्मार्टफोन इंडोनेशिया में 22 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा, जिसका खुलासा खुद कंपनी ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए किया है। बता दें, Vivo Y53s 5G स्मार्टफोन को पिछले ही दिनों चीन में लॉन्च किया गया था। जिसके बाद Vivo Y53s फोन 4जी सपोर्ट के साथ वियतनाम में भी लॉन्च किया गया। वहीं, कल यानी 22 जुलाई को Vivo Y53s NFC फोन इंडोनेशिया में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने लॉन्च का ऐलान करते हुए एक आधिकारिक पोस्टर साझा किया गया है, जिसमें फोन के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी सार्वजनिक हो रही है।

Vivo Indonesia ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्टर साझा करते हुए जानकारी दी है कि Vivo Y53s NFC स्मार्टफोन इंडोनेशिया में 22 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। जैसे कि हमने बताया कंपनी ने इस पोस्टर के जरिए फोन के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स से भी पर्दा उठाया है। साथ ही पोस्टर में फोन के डिज़ाइन की झलक भी मिल जाती है।
Advertisement

कंपनी द्वारा साझा किए पोस्टर में जानकारी दी गई है कि आगामी वीवो वाई53एस एनएफसी स्मार्टफोन 8 जीबी और 3 जीबी एक्सटेंडिड रैम से लैस होगा। इसके अलावा, फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा भी मिलने वाला है। यह फोन खरीद के लिए एक्सक्यूसिवली JD.Com पर उपलब्ध कराया जाएगा। डिज़ाइन की बात करे, तो फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखा जा सकता है। इसके अलावा, फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। वहीं, फोन में ग्रेडिएंट ब्लू और ब्लैक कलर मिलने वाला है।

आपको बता दें, फोन के फीचर्स और डिज़ाइन से यह फोन वियतनाम में लॉन्च हुए वीवो वाई53एस 4जी के समान प्रतीत होता है। हालांकि, जैसे कि नाम से अंदाजा लगाया जा सकता है कि नए फोन में NFC सपोर्ट अतिरिक्त मौजूद होगा।
Advertisement
 

Vivo Y53s specifications

डुअल-सिम वीवो वाई53एस फोन एंड्रॉयड 11 आधारित Funtouch OS 11.1 पर काम करता है। इस फोन में 6.58 इंच का फुलएचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 60Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। वहीं, यह फोन मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मौजूद है।

फोटोग्राफी के लिए वीवो वाई53एस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा f/.79 अपर्चर के साथ 64 मेगापिक्सल का है, f/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और f/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें फोन में f/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
Advertisement

कनेक्टिविटी के लिए वीवो वाई53एस फोन में 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। वहीं, सेंसर्स में ग्रेविटी सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, ई-कंपास और गायरोस्कोप शामिल हैं। इसके अलावा, फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। वीवो वाई53एस में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 33वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। फोन का डायमेंशन 164x75.46x8.38mm और भार 190 ग्राम है।  
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  2. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  3. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  2. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  3. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  4. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  5. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  6. 100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!
  7. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
  8. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  9. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  10. Temple की कीमत आई सामने, डिवाइस का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे करें बुक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.