Vivo Y28s 5G फोन भारत में 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Rs 13,999 से शुरू, जानें सबकुछ

Vivo Y28s 5G में 6.5 इंच का LCD डिस्प्ले वॉटरड्रॉप नॉच के साथ आता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 3 जुलाई 2024 10:25 IST
ख़ास बातें
  • डिस्प्ले 840 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है।
  • फोन में चिपसेट MediaTek का Dimensity 6300 है।
  • फोन Android 14 आधारित Funtouch OS 14 पर रन करता है।

Vivo Y28s 5G में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है।

Photo Credit: Vivo

Vivo Y28s 5G को कंपनी ने पिछले हफ्ते ग्लोबल मार्केट में पेश किया था। फोन को अब भारत में ऑफलाइन मार्केट में भी उतार दिया गया है। कंपनी के अनुसार यह मार्केट का सबसे अफॉर्डेबल 5G फोन है जिसमें सेग्मेंट के अन्य स्मार्टफोन्स की तुलना में सबसे चमकदार डिस्प्ले आता है। फोन में 6.5 इंच का LCD डिस्प्ले है जिसमें 840 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। इसमें HD प्लस रिजॉल्यूशन है और 90Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में। 
 

Vivo Y28s 5G price in India

Vivo Y28s 5G की भारतीय ऑफलाइन मार्केट में कीमत 4 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के लिए 13,999 रुपये (via) है। वहीं, 6 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 15,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। जबकि 8 जीबी रैम, 128 स्टोरेज जीबी मॉडल 16,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। फोन पर्पल और ब्लू कलर्स में उपलब्ध होगा। जबकि ग्लोबल वेरिएंट में मोचा ब्राउन कलर भी आता है। 
Advertisement
 

Vivo Y28s specifications

Vivo Y28s 5G में 6.5 इंच का LCD डिस्प्ले वॉटरड्रॉप नॉच के साथ आता है। इसकी चिन मोटी है। डिस्प्ले में HD+ रिजॉल्यूशन दिया गया है और 90Hz का रिफ्रेश रेट है। यह 840 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। फोन को कंपनी ने IP64 रेटिंग दी है जिससे यह वॉटर रिसिस्टेंट बन जाता है। 

कैमरा की ओर देखें तो रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है, साथ में 2 मेगापिक्सल का सेकंडरी सेंसर सपोर्ट में है। फ्रंट में डिवाइस 8 मेगापिक्सल कैमरा से लैस है। इसमें नाइट मोड और बिल्ट-इन फिल्टर भी दिए गए हैं। चिपसेट MediaTek का Dimensity 6300 है। जिसके साथ में 8 जीबी तक रैम, और 128 जीबी तक स्टोरेज दी गई है। इसे माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

फोन की बैटरी कैपिसिटी 5000mAh की है जिसके साथ में 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। फोन Android 14 आधारित Funtouch OS 14 पर रन करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में डुअल बैंड WiFi, Bluetooth, 5G, USB-C पोर्ट, और 3.5mm हेडफोन जैक भी है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  2. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  4. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  5. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  6. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  7. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.