Vivo Y28s 5G की अचानक गिरी कीमत, अब सस्ते में मिल रहा ये 5जी स्मार्टफोन

Vivo Y28s 5G में 6.5 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका HD+ रेजॉल्यूशन, 90Hz रिफ्रेश रेट और 840 निट्स पीक ब्राइटनेस है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 4 अक्टूबर 2024 17:55 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y28s 5G में 6.5 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Vivo Y28s 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Vivo Y28s 5G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

Vivo Y28s 5G में 6.5 इंच की LCD डिस्प्ले है।

Photo Credit: Vivo

Vivo ने भारतीय बाजार में जुलाई में Vivo Y28s 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया था। लॉन्च के तीन महीने के बाद अब स्मार्टफोन की कीमत में कटौती हुई है। अब यह स्मार्टफोन 13,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध हो रहा है। Vivo Y28s 5G में 6.5 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। यहां हम आपको Vivo Y28s 5G के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Vivo Y28s 5G Price


Vivo Y28s 5G का 4GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट अब 13,499 रुपये में उपलब्ध है, जबकि 13,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। वहीं 6GB + 128GB स्टोरेज अब 14,999 रुपये और टॉप-एंड 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट अब 16,499 रुपये में उपलब्ध है। प्रत्येक वेरिएंट की कीमत में 500 रुपये की कटौती हुई है।


Vivo Y28s 5G Specifications


Vivo Y28s 5G में 6.5 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका HD+ रेजॉल्यूशन, 90Hz रिफ्रेश रेट और 840 निट्स पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले में वॉटरड्रॉप नॉच और मोटी बॉटम चिन है। Vivo Y28s 5G में मीडियाटेक डाइमेंशिटी 6300 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड फनटच ओएस 14 के साथ आता है। इसमें 8GB RAM और 256GB तक स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।  इसमें रेकटेंगुलर कैमरा मॉड्यूल है। इस फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।  

कैमरा सेटअप की बात करें तो Y28s 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह नाइट मोड और बिल्ट-इन फिल्टर के साथ आता है। यह स्मार्टफोन IP64 रेटिंग के साथ आता है, जिससे पानी से सुरक्षा सुनिश्चित होती है। स्मार्टफोन में 15W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल-बैंड वाईफाई, ब्लूटूथ, 5G, यूएसबी-सी पोर्ट और 3.5 मिमी जैक शामिल हैं।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.56 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1612x720 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google Pixel 11 Pro vs Xiaomi 17 Ultra vs Oppo Find X9 Pro: कौन सा फ्लैगशिप है बेहतर?
  2. Optimist 1.4 Ton Inverter Split AC Review: सिर्फ AC नहीं, एक स्मार्ट कूलिंग सिस्टम!
#ताज़ा ख़बरें
  1. BGMI Lite का इंतजार खत्म! 25 अगस्त से शुरू होगा प्री-रजिस्ट्रेशन, जानें पूरी डिटेल
  2. iQOO Z11 में मिलेगा 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, भारत में इस सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Jio बंद नहीं कर रहा ₹299 वाला प्लान! लेकिन यहां है एक बड़ा ट्विस्ट
  4. फोन-टैबलेट खरीदने वालों को झटका! दूसरी बार महंगे हुए Samsung के ये स्मार्टफोन, Xiaomi Pad 8 के भी बढ़े दाम
  5. Poco M8x 5G में मिलेगी 7,900mAh बैटरी, इस सप्ताह होगा लॉन्च
  6. सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करते हैं तो सावधान! GPS के बिना भी AI खोज सकता है आपकी लोकेशन
  7. Infinix Hot 70 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, 6,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Redmi Watch 6 Active, Watch 6 Lite लॉन्च से पहले आई नजर, जानें कीमत और फीचर्स तक
  9. अब दिवालिया एयरलाइन के डेटा से अपना AI ट्रेन करेगा Google, खर्च किए 95 करोड़ रुपये
  10. स्मार्टफोन खरीदने का सही समय कब? फेस्टिव सेल से पहले समझ लें कीमतों का नया खेल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.