50MP कैमरा और स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर के साथ इंडिया में भी लॉन्‍च हुआ Vivo Y21T, जानें फीचर्स

फोन की कीमत 16,490 रुपये रखी गई है। जबकि इसकी एमआरपी 19990 रुपये हैं।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 3 जनवरी 2022 21:09 IST
ख़ास बातें
  • यह फोन मिडनाइट ब्लू और पर्ल वाइट कलर ऑप्‍शन में लॉन्‍च हुआ है
  • इसे वीवो इंडिया के ई-स्‍टोर और पार्टनर्स रिटेल स्‍टोर से खरीद सकते हैं
  • फोन में 6.58 इंच का फुल एचडी प्‍लस डिस्‍प्‍ले दिया गया है

डुअल सिम को सपोर्ट करने वाला Vivo Y21T एंड्रॉयड 11 पर चला है, जिस पर Funtouch OS 12 की लेयर है।

स्‍मार्टफोन ब्रैंड वीवो (Vivo) ने Y सीरीज में उसके नए फोन Vivo Y21T को इंडिया में भी लॉन्‍च कर दिया है। हाल ही में इसे इं‍डोनेशिया में लॉन्‍च किया गया था। उसके बाद से कहा जा रहा था कि जल्‍द यह फोन इंडिया में लॉन्‍च हो सकता है। यह स्‍मार्टफोन वॉटरड्रॉप-स्टाइल वाले डिस्प्ले नॉच और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। Vivo Y21T में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर दिया गया है और 18W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। यह दो कलर ऑप्‍शंस और सिंगल स्टोरेज कॉन्फि‍गरेशन में आता है। 
 
 

Vivo Y21T के दाम और उपलब्‍धता 

यह स्‍मार्टफोन सिर्फ 4GB+128GB स्टोरेज ऑप्‍शन में आता है। फोन की कीमत 16,490 रुपये रखी गई है। जबकि इसकी एमआरपी 19990 रुपये हैं। यह फोन मिडनाइट ब्लू और पर्ल वाइट कलर ऑप्‍शन में लॉन्‍च हुआ है। इसे वीवो इंडिया के ई-स्‍टोर और सभी पार्टनर्स रिटेल स्‍टोर से खरीदा जा सकता है। 
 
 

Vivo Y21T के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

डुअल सिम को सपोर्ट करने वाला Vivo Y21T एंड्रॉयड 11 पर चला है, जिस पर Funtouch OS 12 की लेयर है। फोन में 6.58 इंच का फुल एचडी प्‍लस (2408 × 1080 पिक्सल) इनसेल डिस्प्ले है। यह डिस्‍प्‍ले 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में आई प्रोटेक्‍शन मोड दिया गया है। यह हानिकारक ब्‍लू लाइट को फि‍ल्‍टर करता है, जिससे व्‍यूइंग एक्‍सपीरियंस बेहतर होता है। डिवाइस 4GB रैम के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर से लैस है। फोन के इंटरनल स्टोरेज का इस्‍तेमाल करके रैम को 1GB तक बढ़ाया जा सकता है। यह फीचर तब काम आता है, जब फोन की पूरी रैम इस्‍तेमाल हो रही होती है, खासकर गेमिंग के दौरान। 

Vivo Y21T में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें f/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। उसे सपोर्ट करने के लिए 2 मेगापिक्सल का सुपर मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का बोकेह कैमरा है। फोन में 8 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा है। डिवाइस AI Editor फीचर से लैस है, जिसकी मदद से स्‍टाइलिश वीडियो क्रिएट करके उन्‍हें सोशल मीडिया पर अपलोड किया जा सकता है। 
Advertisement

फोन में 128GB इंटरनल स्टोरेज है, जिसे एसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। डिवाइस में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एफएम रेडियो, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक का सपोर्ट है। इसके अलावा, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। Vivo Y21T में 5,000mAh की बैटरी है, जो 18W की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का वजन 182 ग्राम है। फोन की बिल्‍ट क्‍वॉलिटी अच्‍छी है और यह एक डिसेंट डिजाइन को फॉलो करता है। 
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.58 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2408 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.