Vivo Y200 Pro की लॉन्चिंग जल्‍द, 64MP कैमरा, 3D कर्व्‍ड डिस्‍प्‍ले जैसी खूबियां! जानें प्राइस

Vivo Y200 Pro : नए वीवो फोन के प्राइमरी कैमरा में एंटी-शेक कैमरा फीचर दिया जाएगा और इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन तकनीक भी होगी।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 14 मई 2024 13:19 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y200 Pro स्‍मार्टफोन को जल्‍द लॉन्‍च करने की तैयारी
  • यह Vivo V29e का रीब्रैंड वर्जन हो सकता है
  • नए वीवो फोन में मिल सकती है 12 जीबी तक रैम

Vivo Y200e 5G स्‍मार्टफोन को भारत में लॉन्‍च किया जा चुका है।

Vivo भारतीय मार्केट में एक नया स्‍मार्टफोन Vivo Y200 Pro लॉन्‍च करने की तैयारी कर रही है। यह फोन कई सर्टिफ‍िकेशन साइटों पर देखा गया है। गूगल प्‍ले कंसाेल की लिस्टिंग में इस फोन के बारे में खुलासा हुआ था कि वह Vivo V29e का रीब्रैंड वर्जन हो सकता है। अब एक रिपोर्ट में अपकमिंग वीवो फोन के प्रमुख स्‍पेक्‍स और प्राइस रेंज के बारे में बताया गया है। दावा है कि यह फोन 25 हजार रुपये की शुरुआती कीमत में आ सकता है। 

91mobiles ने इस फोन के प्रमुख स्‍पेक्‍स और कीमत का खुलासा किया है। रिपोर्ट के अनुसार, Vivo Y200 Pro में 3D कर्व्‍ड एमोलेड डिस्‍प्‍ले दिया जा सकता है, जिसमें 120 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट होगा। 

नए वीवो फोन के प्राइमरी कैमरा में एंटी-शेक कैमरा फीचर दिया जाएगा और इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन तकनीक भी होगी। इसके अलावा पोर्ट्रेट लेंस भी इसमें होगा। लीक्‍स में कहा गया था कि Vivo Y200 Pro में स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 प्रोसेसर दिया जा सकता है। लेकिन अब कहा गया है कि उसके बजाए स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर से यह फोन पैक हो सकता है। बाकी डिटेल्‍स अभी सामने नहीं आई हैं। 

हालांकि अनुमान है कि Vivo Y200 Pro में 6.78 इंच का कर्व्‍ड-एमोलेड डिस्‍प्‍ले दिया जाएगा, जिसका रेजॉलूशन FHD+ होगा। इसकी पीक ब्राइटनैस 1300 निट्स होगी। फोन में 64 मेगापिक्‍सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है, जिसके साथ 8 एमपी का अल्‍ट्रावाइड कैमरा होगा। सेल्‍फी कैमरा 50 मेगापिक्‍सल का हो सकता है। फोन में 5 हजार एमएएच की बैटरी दी जा सकती है, जो 44 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।  
Advertisement

उम्‍मीद की जानी चाहिए कि ब्रैंड आने वाले दिनों में अपकमिंग वीवो फोन्‍स के बारे में नई डिटेल शेयर करेगा। इसकी लॉन्‍च डेट भी अगले कुछ दिनों में सामने आ सकती है। 
Advertisement

 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.