Vivo Y200 Pro 5G Launched in india : वीवो Y सीरीज का सबसे महंगा फोन भारत में लॉन्‍च, जानें खूबियां

Vivo Y200 Pro 5G : 8 जीबी रैम इस फोन में है। मेन कैमरा 64 मेगापिक्‍सल का है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 21 मई 2024 15:21 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y200 Pro 5G स्‍मार्टफोन भारत में लॉन्‍च
  • 8 जीबी रैम दी गई है Vivo Y200 Pro 5G में
  • 16 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा दिया गया है

Vivo Y200 Pro में 5 हजार एमएएच की बैटरी है, जो 44 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Photo Credit: vivo india

Vivo की Y सीरीज में एक के बाद एक नए स्‍मार्टफोन्‍स चीन में लॉन्‍च हो रहे हैं। अब कंपनी ने भारतीय मार्केट में Vivo Y200 Pro 5G को उतार दिया है, जो इंडिया में वाई सीरीज का सबसे महंगा वीवो फोन है। फोन में 3डी कर्व्‍ड डिजाइन वाला एमोलेड डिस्‍प्‍ले दिया गया है। 8 जीबी रैम इस फोन में है। मेन कैमरा 64 मेगापिक्‍सल का है। Vivo Y200 Pro में 5 हजार एमएएच की बैटरी है, जो 44 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
 

Vivo Y200 Pro 5G Price in India 

Vivo Y200 Pro 5G को सिर्फ 8GB + 128GB मॉडल के साथ लाया गया है। इसकी कीमत 24,999 रुपये है। यह दो कलर वेरिएंट्स- सिल्‍क ग्रीन और सिल्‍क ग्रास में आता है। इसे सिल्‍क ग्‍लास डिजाइन में भी लाया गया है। फोन को Vivo इंडिया के eStore से लिया जा सकता है। 
 

Vivo Y200 Pro 5G Specifications, features 

Vivo Y200 Pro 5G में 6.78 इंच का 3D कर्व्‍ड एमोलेड डिस्‍प्‍ले दिया गया है। यह फुल एचडी प्‍लस रेजॉलूशन और 120 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। डिस्‍प्‍ले की पीक ब्राइटनैस 1300 निट्स है, जिससे इसे धूप में भी आसानी से हैंडल किया जा सकता है। 

Vivo Y200 Pro 5G में क्‍वॉलकॉम का स्‍नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर लगाया गया है। उसके साथ 8GB जीबी रैम और 128GB इंटरनल स्‍टोरेज है। वर्चुअल रैम एक्‍सपेंशन फीचर के जरिए रैम को और 8 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। 
Advertisement

Vivo Y200 Pro 5G में 64 मेगापिक्‍सल का मेन कैमरा दिया गया है। उसके साथ 2 एमपी का बोकेह सेंसर है। फ्रंट में 16 एमपी का सेल्‍फी कैमरा दिया गया है। 

यह फोन 5 हजार एमएएच की बड़ी बैटरी के साथ आता है, जो 44 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन एंड्रॉयड 14 ओएस पर रन करता है जिस पर फनटच ओएस 14 की लेयर है। Vivo Y200 Pro 5G को आईपी54 रेटिंग मिली है, जो इसे पानी और धूल से प्रोटेक्‍शन देती है। इन डिस्‍प्‍ले फ‍िंगरप्रिंट सेंसर की सुविधा भी इस डिवाइस में दी गई है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  5. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  7. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  9. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.