Vivo के 64MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा 7 हजार से ज्यादा डिस्काउंट

अगर आपका बजट 20 हजार रुपये से कम है और आप नया वीवो स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो Vivo Y200 Pro 5G बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 1 जून 2026 09:13 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y200 Pro 5G में 6.78 इंच की 3D कर्व्‍ड एमोलेड डिस्‍प्‍ले दी गई है।
  • Vivo Y200 Pro 5G में 64 मेगापिक्‍सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Vivo Y200 Pro 5G में 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।

Vivo Y200 Pro 5G में 6.78 इंच की 3D कर्व्‍ड एमोलेड डिस्‍प्‍ले है।

Photo Credit: Vivo

अगर आपका बजट 20 हजार रुपये से कम है और आप नया वीवो स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो Vivo Y200 Pro 5G बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। जी हां Vivo Y200 Pro 5G पर इस वक्त भारी डिस्काउंट मिल रहा है, जिसमें कीमत में कटौती के साथ-साथ बैंक ऑफर शामिल हैं। यहां हम आपको Vivo Y200 Pro 5G पर मिलने वाले ऑफर से लेकर डिस्काउंट और कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Vivo Y200 Pro 5G Price & Offers

Vivo Y200 Pro 5G के 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 18,000 रुपये में लिस्ट किया गया है। जबकि मई, 2024 में 24,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर की बात करें तो फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 900 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 17,100 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना फोन देने पर 16,100 रुपये की अतिरिक्त बचत भी हो सकती है। यह फोन लॉन्च कीमत से करीबन 7,899 रुपये सस्ता मिल रहा है।

Vivo Y200 Pro 5G Features & Specifications

Vivo Y200 Pro 5G में 6.78 इंच की 3D कर्व्‍ड एमोलेड डिस्‍प्‍ले दी गई है, जिसका फुल एचडी प्‍लस रेजोल्यूशन, 120hz रिफ्रेश रेट और पीक ब्राइटनेस 1300 निट्स तक है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट दिया गया है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए आईपी54 रेटिंग से लैस किया गया है। सिक्योरिटी के लिए यह फोन इन डिस्‍प्‍ले फ‍िंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो Y200 Pro 5G के रियर में 64 मेगापिक्‍सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का बोकेह कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो कि 44W फास्‍ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड फनटच ओएस 14 पर काम करता है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  4. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  5. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  5. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  7. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  9. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.