Vivo Y20 (2021) हुआ लॉन्च, तीन रियर कैमरों और 4 जीबी रैम से है लैस

Vivo Y20 (2021) की कीमत मलेशिया में MYR 599 (लगभग 10,900 रुपये) है। फोन को दो रंग विकल्पों - डॉन व्हाइट और नेब्युला ब्लू में पेश किया गया है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 30 दिसंबर 2020 12:39 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y20 (2021) को मलेशिया में लॉन्च किया गया है
  • फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और MediaTek Helio P35 प्रोसेसर शामिल
  • 5,000mAh बैटरी और साइड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस आता है नया वीवो फोन

Vivo Y20 (2021) का

Vivo Y20 (2021) को मलेशिया में एक बजट डिवाइस के रूप में लॉन्च किया गया है, जिसमें प्रभावशाली स्पेसिफिकेशन हैं। यह Vivo Y20 का एक रिफ्रेश्ड वर्ज़न है, जिसे इस साल अगस्त में लॉन्च किया गया था। वीवो वाई20 (2021) ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है और इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें चारों ओर अपेक्षाकृत मोटे बेज़ल्स हैं। Vivo Y20 (2021) पर सेल्फी कैमरा को एक छोटे नॉच के अंदर रखा गया है। फोन को दो रंग विकल्पों में पेश किया गया है, लेकिन यह केवल एक रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में आता है।
 

Vivo Y20 (2021) price

आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, Vivo Y20 (2021) की कीमत मलेशिया में MYR 599 (लगभग 10,900 रुपये) है। फोन को दो रंग विकल्पों - डॉन व्हाइट और नेब्युला ब्लू में पेश किया गया है। Vivo ने वीवो वाई20 (2021) की अंतरराष्ट्रीय उपलब्धता पर फिलहाल किसी प्रकार का बयान नहीं दिया है।
Advertisement
 

Vivo Y20 (2021) specifications

Vivo Y20 (2021) एंड्रॉयड 11 पर आधारित फनटच ओएस 11 पर चलता है। इसमें सेल्फी कैमरे के लिए नॉच दिया गया है। फोन में 6.51 इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले मिलता है। फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी35 चिपसेट, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

फोटो और वीडियो के लिए, Vivo Y20 (2021) ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है, जिसमें एफ/2.2 लेंस के साथ 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, एफ/2.4 अपर्चर के साथ 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी शूटर और एफ/2.4 अपर्चर के साथ 2-मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर मिलता है। वहीं, फ्रंट में 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है, जिसमें एफ/1.8 अपर्चर है।
Advertisement

वीवो वाई20 (2021) में कनेक्टिविटी विकल्प में डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, ग्लोनास, 4जी और चार्जिंग के लिए माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। बोर्ड पर सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, जायरोस्कोप, ई-कंपास शामिल हैं और साथ ही यह साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस आता है। Vivo Y20 (2021) में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 10W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का डायमेंशन 164.41x76.32x8.41 एमएम और वज़न 192 ग्राम है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  2. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  3. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  5. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  7. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  8. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  9. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  10. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.