6500mAh बैटरी के साथ सस्ता फोन Vivo Y05 लॉन्च, IP65 रेटिंग जैसे फीचर्स, जानें कीमत

फोन में रियर में 8 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलता है। फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए कंपनी ने 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 25 फरवरी 2026 19:27 IST
ख़ास बातें
  • यह फोन Android 16 आधारित OriginOS 6.0 पर रन करता है।
  • फोन में रियर में 8 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलता है।
  • इसमें 4GB LPDDR4X रैम दी गई है।

Vivo Y05 फोन में 6.74 इंच का IPS डिस्प्ले पैनल मिलता है

Photo Credit: Vivo

Vivo ने Vivo Y05 को अपने लेटेस्ट बजट फोन के रूप में लॉन्च कर दिया है। फोन अफॉर्डेबल प्राइस में आकर्षक फीचर्स के साथ रिलीज किया गया है। इसमें IPS डिस्प्ले है जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन में 6,500 mAh की बड़ी बैटरी है। फोन में 4GB की रैम दी गई है और 64GB की इंटरनल स्टोरेज मिलती है। इसे 2TB तक बढ़ाने का विकल्प भी फोन में मिलता है। यह फोन IP65 रेटिंग के साथ आता है। साथ ही इसमें सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। आइए जानते हैं इस फोन कीमत और अन्य सभी फीचर्स के बारे में। 

Vivo Y05 Price

Vivo Y05 को कंपनी ने ग्लोबल मार्केट्स में उतारा है। दुबई में इसकी कीमत AED 380 (9,500 रुपये) है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। फोन ब्लैक, और व्हाइट कलर शेड्स में पेश किया गया है।  

Advertisement

Vivo Y05 Specifications

Vivo Y05 फोन में 6.74 इंच का IPS डिस्प्ले पैनल मिलता है जिसमें 1,600 × 720 पिक्सल का रिजॉल्यूशन है और 260ppi की पिक्सल डेंसिटी है। यह फोन 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसमें 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। यह 83% NTSC कलर स्पेस कवर करता है। फोन एक एंट्री लेवल 4G डिवाइस है जिसमें कंपनी ने दोनों तरफ कैमरा सपोर्ट दिया है। यह Android 16 आधारित OriginOS 6.0 पर रन करता है। 

फोन में रियर में 8 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलता है। इसमें सिंगल रियर कैमरा का सपोर्ट है। फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए कंपनी ने 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है। फोन में Unisoc T7225 चिपसेट दिया गया है। इसमें 4GB LPDDR4X रैम दी गई है और 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यह microSD कार्ड स्लॉट के साथ आता है जिसकी मदद से स्टोरेज को 2 TB तक बढ़ाया जा सकता है। 

Advertisement

Vivo Y05 फोन में 6500mAh की बैटरी दी गई है, और 15 W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। अन्य फीचर्स में RGB नोटिफिकेशन लाइट भी दी गयी है। फोन में 3.5mm हैडफोन जैक दिया गया है। यह IP65 रेटिंग से लैस है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर की सिक्योरिटी भी मिल जाती है। फोन के डाइमेंशन 167.4 x 77.1 x 8.4 mm और वजन 209 ग्राम है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.