48MP कैमरा के साथ Vivo X60t फोन लॉन्च, जानें कीमत

Vivo X60t फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 3,498 (लगभग 39,000 रुपये) है। फिलहाल, फोन चीनी मार्केट तक सीमित है जिसे चीनी ऑफलाइन स्टोर्स से खरीद जा सकता है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 2 अप्रैल 2021 18:34 IST
ख़ास बातें
  • Vivo X60t में मौजूद है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • वीवो एक्स60टी में 4,300 एमएएच की बैटरी दी गई है
  • फोन में 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज मौजूद है

फोन में शीमर ब्लू और मिड-नाइट ब्लैक कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध है।

Vivo X60t स्मार्टफोन को चीन में X60 सीरीज़ के लेटेस्ट फोन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। इस सीरीज़ को ग्लोबली पिछले महीने पेश किया गया था, जिसमें Vivo X60, Vivo X60 Pro और Vivo X60 Pro+ स्मार्टफोन्स शामिल हैं। वहीं, अब इस लाइनअप में वीवो एक्स60प्लस स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया गया है। लेटस्ट फोन वीवो एक्स60 का थोड़ा-सा बदला हुआ ही मॉडल है, जो कि अलग प्रोसेसर के साथ आता है। वीवो एक्स60टी फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 1100 प्रोसेसर से लैस है, वहीं, वीवो एक्स60 फोन स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर से लैस आता है।
 

Vivo X60t price, sale

नए Vivo X60t फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 3,498 (लगभग 39,000 रुपये) है। इस फोन में शीमर ब्लू और मिड-नाइट ब्लैक कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध है। फिलहाल, फोन चीनी मार्केट तक सीमित है जिसे चीनी ऑफलाइन स्टोर्स से खरीद जा सकता है।  
 

Vivo X60t specifications

डुअल-सिम (नैनो) वीवो एक्स60टी फोन एंड्रॉयड 11 पर आधारित OriginOS 1.0 पर चलता है और इसमें 6.56 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,376 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ HDR10+ सपोर्ट और 19.8:9 आस्पेक्ट रेशियो मौजूद है। इसके अलावा फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 1100 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी स्टोरेज मौजूद है।

फोटोग्राफी के लिए वीवो एक्स60टी फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसमें f/1.79 लेंस के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर शामिल है। इसके साथ कैमरा सेटअप में f/2.2 लेंस व 120 फील्ड ऑफ व्यू के साथ स्टेब्लाइज़ेशन के साथ 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। सबसे आखिर में f/2.46 अपर्चर व 50mm फोकल लेंथ के साथ 13 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए वीवो एक्स60टी फोन में f/2.45 लेंस के साथ 32 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।
Advertisement

वीवो ने वीवो एक्स60टी के साथ 4,300 एमएएच की बैटरी दी है, जिसके साथ आपको 33 वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी मौजूद है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाई-फाई 6, ब्लूटूथ वी5.2 और यूएसबी ओटीजी शामिल है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.56 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 1100

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2376 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo X60t, Vivo X60t Price, Vivo X60t Specifications, Vivo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.