Vivo X300 Ultra vs iPhone 17 Pro Max vs Google Pixel 10 Pro XL: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?

Vivo ने भारत में अपना नया फ्लैगशिप फोन Vivo X300 Ultra लॉन्च किया है, जिसकी टक्कर iPhone 17 Pro Max और Google Pixel 10 Pro XL से हो रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 15 मई 2026 08:32 IST
ख़ास बातें
  • Vivo X300 Ultra में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर है।
  • iPhone 17 Pro Max में Apple A19 Pro प्रोसेसर दिया गया है।
  • Google Pixel 10 Pro XL में Google Tensor G5 प्रोसेसर मिलता है।

Vivo X300 Ultra vs iPhone 17 Pro Max vs Google Pixel 10 Pro XL

Photo Credit: Vivo/Apple/Google

Vivo ने भारत में अपना नया फ्लैगशिप फोन Vivo X300 Ultra लॉन्च किया है, जिसकी टक्कर iPhone 17 Pro Max और Google Pixel 10 Pro XL से हो रही है। Vivo X300 Ultra में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं iPhone 17 Pro Max में Apple A19 Pro प्रोसेसर मिलता है। जबकि Pixel 10 Pro XL में Google Tensor G5 प्रोसेसर आता है। आइए Vivo X300 Ultra, iPhone 17 Pro Max और Google Pixel 10 Pro XL के बीच तुलना करके विस्तार से जानते हैं। 

Vivo X300 Ultra vs iPhone 17 Pro Max vs Google Pixel 10 Pro XL

कीमत और स्टोरेज

Vivo X300 Ultra के 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,59,999 रुपये है। वहीं iPhone 17 Pro Max के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,49,900 रुपये, 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,69,900 रुपये और 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,89,900 रुपये है। जबकि Google Pixel 10 Pro XL के 16GB RAM/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,24,999 रुपये है।

डिस्प्ले


Vivo X300 Ultra में 6.82 इंच की 2K LTPO AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 3168×1440 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो है। वहीं iPhone 17 Pro Max में 6.9 इंच की Super Retina XDR डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2868×1320 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और 2,000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। जबकि Google Pixel 10 Pro XL में 6.8 इंच की सुपर Actua LTPO OLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1344x2992 पिक्सल, 1-120Hz रिफ्रेश रेट और 3,300 निट्स पीक ब्राइटनेस है।

Advertisement

प्रोसेसर

Vivo X300 Ultra में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर आता है। जबकि iPhone 17 Pro Max में Apple A19 Pro प्रोसेसर आता है। वहीं Google Pixel 10 Pro XL में Google Tensor G5 प्रोसेसर मिलता है।

ऑपरेटिंग सिस्टम

Vivo X300 Ultra एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Origin OS 6 के साथ आता है। वहीं iPhone 17 Pro Max ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए iOS 26 के साथ आता है। जबकि Google Pixel 10 Pro XL एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

Advertisement

कैमरा सेटअप


Vivo X300 Ultra के रियर में f/1.85 अपर्चर के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.0 अपर्चर के साथ 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और f/2.67 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.45 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। जबकि iPhone 17 Pro Max के रियर में f/1.78 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी फ्यूजन कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल फ्यूजन अल्ट्रा वाइड कैमरा और f/2.8 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल फ्यूजन टेलीफोटो कैमरा आता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा आता है। वहीं Google Pixel 10 Pro XL के रियर में f/1.68 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल वाइड कैमरा, f/1.7 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा और  f/2.8 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 42 मेगापिक्सल का ड्यूल पीडी फ्रंट कैमरा है।

Advertisement

कनेक्टिविटी ऑप्शंस

Vivo X300 Ultra में 5G कनेक्टिविटी, वाई-फाई, ब्लूटूथ 6.0, जीपीएस, ओटीजी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट 3.2 दिया गया है। वहीं iPhone 17 Pro Max में यूएसबी 3.0 टाइप सी पोर्ट, 5जी, वाई-फाई 7, ई-सिम सपोर्ट और ब्लूटूथ 6 है। जबकि Google Pixel 10 Pro XL में ड्यूल सिम, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ v6, एनएफसी, जीपीएस, गूगल कास्ट और यूएसबी टाइप सी 3.2 पोर्ट शामिल है।

डाइमेंशन

Vivo X300 Ultra की लंबाई 162.98 मिमी, चौड़ाई 76.81 मिमी, मोटाई 8.19 मिमी और वजन 237 ग्राम है। वहीं iPhone 17 Pro Max की लंबाई 163.4 मिमी, चौड़ाई 78.0 मिमी, मोटाई 8.75 मिमी और वजन 231 ग्राम है। जबकि Google Pixel 10 Pro XL की लंबाई 162.8 मिमी, चौड़ाई 76.7 मिमी, मोटाई 8.5 मिमी और वजन 232 ग्राम है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  2. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  3. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  4. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  5. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  6. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  7. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  8. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  9. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.