Vivo X200 Mini के कैमरा स्पेसिफिकेशंस लीक, जानें क्या कुछ होगा खास

Vivo 14 अक्टूबर को Vivo X200 सीरीज को पेश करने के लिए एक लॉन्च इवेंट आयोजित करने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 सितंबर 2024 16:55 IST
ख़ास बातें
  • Vivo X200 Mini में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा।
  • Vivo X200 Mini में 5500mAh या 5600mAh कैपेसिटी वाली एक बैटरी मिल सकती है।
  • Vivo X200 Mini में 6.3 इंच की डिस्प्ले मिल सकती है।

Vivo X100 में 16GB RAM दी गई है।

Photo Credit: Vivo

Vivo 14 अक्टूबर को Vivo X200 सीरीज को पेश करने के लिए एक लॉन्च इवेंट आयोजित करने वाला है। इस साल आने वाली लाइनअप में एक नया कॉम्पैक्ट मॉडल शामिल होने की उम्मीद है, जिसका नाम Vivo X200 Mini होगा। एक टिपस्टर ने अब फोन के कैमरा स्पेसिफिकेशंस के बारे में खुलासा किया है।

इनसाइडर डिजिटल चैट स्टेशन के अनुसार, Vivo X200 Mini में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल-कैमरा सेटअप हो सकता है। यह प्राइमरी मॉड्यूल कथित तौर पर बड़े 1/1.28-इंच साइज और चौड़े f/1.57 अपर्चर के साथ Sony IMX06C सेंसर से लैस है। ऐसा लग रहा है कि यह सोनी का एक नया इमेज सेंसर है क्योंकि इसके बारे में बहुत कम जानकारी उपलब्ध है। इसकी शुरुआत Vivo X200 सीरीज के साथ हो सकती है।

बड़े एरिया या ग्रुप फोटो कैप्चर करने के लिए इसका बैकअप 50 मेगापिक्सल सैमसंग जेएन1 अल्ट्रा-वाइड लेंस है। इसमें जूम शॉट्स के लिए 70 मिमी फोकल लंबाई और एफ/2.57 एपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल सोनी IMX882 पेरिस्कोप सेंसर मिलने की संभावना है। टिपस्टर का सुझाव है कि टेलीफोटो मॉड्यूल 10x हाइब्रिड जूम और मैक्रो कैपेसिटी की पेशकश करेगा।

इसके अलावा पिछली लीक से पता चला है कि Vivo X200 Mini, X200 और X200 Pro के समान Mediatek Dimensity 9400 चिपसेट पर बेस्ड होगा। स्मार्टफोन में 5500mAh या 5600mAh कैपेसिटी वाली एक सिलिकॉन बैटरी मिल सकती है। लीक से पता चला है कि इसमें वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट होगा। इस स्मार्टफोन में 1.5K रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.3 इंच की डिस्प्ले मिल सकती है।
Advertisement

हालांकि, एक पुरानी रिपोर्ट से पता चला है कि Vivo X200 Mini में अपने पिछले मॉडल की तुलना में कुछ कमी हो सकती है। खासतौर पर इसमें अल्ट्रासोनिक के बजाय शॉर्ट-फोकस ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। उम्मीद की जा सकती है कि यह एक ज्यादा किफायती मॉडल होगा।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  2. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  5. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  7. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  9. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  10. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.