Vivo लेटेस्ट फोन V70 Lite लॉन्च हुआ 6500mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, जानें कीमत

पंचहोल डिजाइन के साथ इसमें फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 6 जून 2026 13:53 IST
ख़ास बातें
  • Vivo V70 Lite में कंपनी ने MediaTek Dimensity 7400 Turbo चिपसेट दिया है।
  • फोन में विशाल बैटरी मिलती है जो कि 6500mAh की है।
  • इस फोन में 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है।

Vivo V70 Lite में 6.77 इंच का फुलएचडी प्लस डिस्प्ले मिलता है।

Photo Credit: Vivo

Vivo ने नया फोन Vivo V70 Lite मार्केट में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने बिना किसी शोर शराबे के इसे स्मार्टफोन मार्केट में उतारा है। फोन में 6.77 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में रियर साइड में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलता है जिसमें Sony IMX882 सेंसर दिया गया है। यह फोन 32 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा से लैस होकर आता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7400 Turbo चिपसेट आता है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 16 से लैस होकर आता है जिसके ऊपर Origin OS 6 की स्किन दी गई है। आइए जानते हैं फोन की कीमत और अन्य खास फीचर्स के बारे में। 

Vivo V70 Lite Price

Vivo V60 Lite की कीमत AED 1,099 (लगभग 28,500 रुपये) है जिसमें फोन का 8GB+128GB वेरिएंट आता है। फोन के 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत AED 1299 (लगभग 33,500 रुपये) है। फोन को कंपनी ने ब्लैक और गोल्ड कलर्स में पेश किया है। इसे अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। फोन Vivo.com से खरीदा जा सकता है। 

Advertisement

Vivo V70 Lite Specifications

Vivo V70 Lite में 6.77 इंच का फुलएचडी प्लस डिस्प्ले मिलता है। फोन में कंपनी ने AMOLED स्क्रीन का इस्तेमाल किया है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। फोन में 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। पंचहोल डिजाइन के साथ इसमें फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन में कंपनी ने अंडर-डिस्प्ले स्कैनर की सिक्योरिटी भी दी है। 

Vivo V70 Lite में कंपनी ने MediaTek Dimensity 7400 Turbo चिपसेट का इस्तेमाल किया है जिसके साथ में 8GB रैम, 256GB तक स्टोरेज दी गई है। फोन में रियर में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलता है जिसमें Sony IMX882 सेंसर दिया गया है। यह f/1.8 अपर्चर के साथ आता है। साथ में कंपनी ने 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया है। 

Advertisement

फोन में विशाल बैटरी मिलती है जो कि 6500mAh की है। इस फोन में 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 16 से लैस होकर आता है जिसके ऊपर Origin OS 6 की स्किन दी गई है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  2. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  3. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  2. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  3. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  4. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  6. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  7. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
  8. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
  9. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  10. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.