Vivo V70, Vivo V70 Elite भारत में 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

Vivo आज भारतीय बाजार में Vivo V70 सीरीज को लॉन्च कर दिया है, जिसमें Vivo V70 और Vivo V70 Elite शामिल हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 फरवरी 2026 13:51 IST
ख़ास बातें
  • Vivo V70 सीरीज में 6.59 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Vivo V70 सीरीज में 6,500mAh की बैटरी दी गई है।
  • Vivo V70 सीरीज के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

Vivo V70 में 6.59 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Vivo

Vivo आज भारतीय बाजार में Vivo V70 सीरीज को लॉन्च कर दिया है, जिसमें Vivo V70 और Vivo V70 Elite शामिल हैं। यह आगामी सीरीज बीते साल लॉन्च हुए Vivo V60 और V60e फोन का अपग्रेड है। Vivo V70 Elite में 6.59 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इस स्मार्टफोन में 6,500mAh की बैटरी दी गई है। ये दोनों फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर काम करते हैं। आइए वीवो वी70 और वीवो वी70 एलीट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Vivo V70, Vivo V70 Elite Price

Vivo V70 के 8GB/256GB वेरिएंट की कीमत 45,999 रुपये और 12GB/256GB वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये है। Vivo V70  पैशन रेड और लेमन येल्लो कलर में उपलब्ध है। वहीं Vivo V70 Elite के 8GB/256GB वेरिएंट की कीमत 51,999 रुपये, 12GB/256GB वेरिएंट की कीमत 56,999 रुपये और 12GB/512GB वेरिएंट की कीमत 61,999 रुपये है। वहीं Vivo V70 Elite पैशन रेड, सैंड बेज और ऑथेंटिक ब्लैक कलर में उपलब्ध है। Vivo V70 सीरीज वीवो की आधिकारिक साइट के साथ-साथ ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और अमेजन के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध है। वहीं SBI, HDFC Bank और Yes Bank कार्ड से भुगतान पर 10% कैशबैक मिल सकता है।

Vivo V70 Elite Features, Specifications

Vivo V70 Elite में 6.59 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2750 × 1260 पिक्सल,  120Hz रिफ्रेश रेट, 459 PPI पिक्सल डेंसिटी और लोकल पीक ब्राइटनेस 5000 निट्स तक है। इस स्मार्टफोन में 6,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन Snapdragon 8s जेन 3 चिपसेट से लैस है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर काम करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5जी, ड्यूल सिम,ब्टूलूथ 5.4,  यूएसबी टाइप सी 2.0, जीपीएस, ओटीजी और एनएफसी शामिल है। सिक्योरिटी के लिए ये फोन 3डी अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट स्कैनिंग 2.0 से लैस है। इस फोन में 8GB/12GB रैम और 256GB/512GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो V70 Elite के रियर में f/1.88 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का ZEISS प्राइमरी कैमरा, f/2.65 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल ZEISS सुपर टेलीफोटो कैमरा और f/2.2 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 8 मेगापिक्सल का ZEISS अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का ZEISS फ्रंट कैमरा दिया गया है। धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 और IP69 रेटिंग से लैस है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन के ऑथेंटिक ब्लैक मॉडल की लंबाई 15.752 सेमी, मोटाई 7.433 सेमी, चौड़ाई 0.740 सेमी और वजन 187 ग्राम है। वहीं पैशन रेड और सैंड बैज मॉडल की लंबाई 15.752 सेमी, मोटाई 7.433 सेमी, चौड़ाई 0.759 सेमी और वजन 194 ग्राम है।

Advertisement

Vivo V70 Features, Specifications

Vivo V70 में 6.59 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2750×1260 पिक्सल,  120Hz रिफ्रेश रेट, 459 PPI पिक्सल डेंसिटी और लोकल पीक ब्राइटनेस 5000 निट्स तक है। इस स्मार्टफोन में 6,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इस फोन में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर काम करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5जी, ड्यूल सिम,ब्टूलूथ 5.4,  यूएसबी टाइप सी 2.0, जीपीएस, ओटीजी और एनएफसी शामिल है। सिक्योरिटी के लिए ये फोन 3डी अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट स्कैनिंग 2.0 से लैस है। इस फोन में 8GB रैम और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है।

Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो V70 के रियर में f/1.88 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का ZEISS प्राइमरी कैमरा, f/2.65 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल ZEISS सुपर टेलीफोटो कैमरा और f/2.2 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 8 मेगापिक्सल का ZEISS अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का ZEISS फ्रंट कैमरा दिया गया है। धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 और IP69 रेटिंग मिलती है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 15.752 सेमी, मोटाई 7.433 सेमी, चौड़ाई 0.759 सेमी और वजन 194 ग्राम है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.