6000mAh बैटरी वाले Vivo V50 की लॉन्च डेट लीक, फरवरी में इस तारीख से शुरू होगी सेल! जानें सबकुछ

Vivo V50 को कंपनी Rose Red, Starry Blue, और Titanium Grey कलर में लॉन्च करेगी।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 5 फरवरी 2025 14:17 IST
ख़ास बातें
  • Vivo V50 में क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले देखने को मिलेगा।
  • यह IP68, IP69 रेटिंग से लैस होगा।
  • फोन में स्मार्ट AI फीचर्स का सपोर्ट भी कंपनी ने बताया है।

Vivo V50 में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

Photo Credit: Vivo

Vivo V50 को लेकर कंपनी धीरे-धीरे मेन स्पेसिफिकेशंस से पर्दा उठा चुकी है। फोन में 50MP ट्रिपल कैमरा होगा। यह फोन 6000mAh बैटरी से लैस होगा। लेकिन इसकी लॉन्च डेट को लेकर अभी तक कंपनी ने कोई संकेत नहीं दिया है। अब एक लेटेस्ट लीक में फोन की लॉन्च डेट का खुलासा किया गया है। साथ ही इसकी रिलीज डेट को लेकर भी अपडेट में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। आइए जानते हैं किस दिन लॉन्च होगा फोन, क्या होंगे इसके खास फीचर्स? 

Vivo V50 का लॉन्च काफी नजदीक आ गया लगता है। फोन के डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस से कंपनी पर्दा उठा चुकी है। अब इसकी लॉन्च डेट भी लीक हो गई है। 91 मोबाइल्स की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फोन भारत में 17 फरवरी को लॉन्च होगा। यहां पर यह भी खुलासा किया गया है कि फोन के लॉन्च के बाद इसकी सेल लगभग एक हफ्ते बाद शुरू होगी। यानी 24 फरवरी से फोन सेल पर जा सकता है। फोन के कलर वेरिएंट्स भी सामने आ चुके हैं। Vivo V50 को कंपनी Rose Red, Starry Blue, और Titanium Grey में लॉन्च करेगी। 

Vivo V50 के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसके अधिकतर मेन स्पेसिफिकेशंस का खुलासा कंपनी कर चुकी है। फोन में रियर में 50MP का डुअल कैमरा सेटअप बताया गया है। मेन कैमरा में OIS सपोर्ट दिया गया है। साथ में 50MP का 119 डिग्री अल्ट्रावाइड कैमरा होगा। फ्रंट में फोन 50MP सेल्फी कैमरा से लैस होगा। फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी होगी। इसमें 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा। 

Vivo V50 में क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले देखने को मिलेगा। यह IP68, IP69 रेटिंग से लैस होगा। Android 15 के साथ यह फोन आउट ऑफ द बॉक्स रिलीज होगा। जिस पर Funtouch OS 15 की स्किन देखने को मिलेगी। फोन में स्मार्ट AI फीचर्स का सपोर्ट भी कंपनी ने बताया है। लीक्स की मानें तो भारत में फोन की कीमत 40 हजार रुपये से कम हो सकती है। जल्द ही कंपनी इसके लॉन्च की अधिकारिक घोषणा कर सकती है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  6. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  8. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  9. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  10. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.