Vivo V50 का भारत में लॉन्च कंफर्म, 50MP सेल्फी कैमरा, 6500mAh बैटरी से होगा लैस!

Vivo V50 का भारत में लॉन्च कंपनी ने कंफर्म कर दिया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 2 फरवरी 2025 19:57 IST
ख़ास बातें
  • Vivo V50 में 6.67 इंच का एमोलेड डिस्प्ले देखने को मिल सकता है।
  • फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन दिया जा सकता है।
  • यह Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट से लैस होगा।

Vivo V40 का सक्सेसर होगा अपकमिंग फोन

Vivo V50 भारत में जल्द ही लॉन्च होने वाला है। कंपनी ने अब अधिकारिक रूप से इसके भारत में लॉन्च की पुष्टि कर दी है। फोन लगातार सुर्खियों में है। यह 6500mAh बैटरी से लैस हो सकता है और डिजाइन काफी स्लिम होगा। भारत में फोन की कीमत को लेकर भी लीक्स सामने आ रहे हैं। वीवो ने आखिरकार फोन को टीज कर दिया है। टीजर देखकर पता चल रहा है कि फोन में कंपनी ने कैमरा पर खास फोकस किया है। 

Vivo V50 का भारत लॉन्च कंपनी ने सोशल मीडिया हैंडल पर टीजर के माध्यम से कंफर्म कर दिया है। वीवो ने अपने X हैंडल पर फोन के नाम के साथ एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में कंपनी ने Vivo V50 को टैगलाइन Capture Your Forever के साथ टीज किया है। हालांकि फोन की इमेज यहां पर शेयर नहीं की गई है। लेकिन टीजर से कंफर्म हो गया है कि फोन भारत में बहुत जल्द लॉन्च होने वाला है। 

अभी तक उपलब्ध जानकारी के अनुसार, Vivo V50 में 6.67 इंच का एमोलेड डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट होगा। फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन दिया जा सकता है। यह Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट से लैस होगा। फोन में 16 जीबी LPDDR5 RAM और 512GB UFS 2.2 स्टोरेज देखने को मिल सकती है। 

कैमरा की बात करें तो वीवो वी50 में रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा आ सकता है। साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस हो सकता है। सेल्फी के लिए फोन फ्रंट में 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आ सकता है। फोन में कंपनी बड़ी बैटरी दे सकती है। अफवाह है कि यह 6,500mAh बैटरी के साथ आएगा। फोन में 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट देखने को मिल सकता है। वीवो वी50 की लॉन्च डेट, स्पेसिफिकेशंस का खुलासा कंपनी की ओर से अभी तक नहीं किया गया है। लेकिन फोन जल्द ही मार्केट में पेश होने वाला है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. बिना ड्राइवर दौड़ी Xiaomi की ये इलेक्ट्रिक कार, Audi को पछाड़ बना डाला नया रिकॉर्ड
  2. itel ने लॉन्च किए 2 नए Soundbar, ₹5 हजार से कम में मिलेगा 4 स्पीकर वाला सेटअप
  3. Motorola Edge 70 Max के जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Gen 5 हो सकता है चिपसेट
  4. Realme ने बढ़ाए इन 4 मॉडल्स के दाम! फोन खरीदने से पहले चेक करें प्राइस लिस्ट
  5. Nothing Phone (4b) लॉन्च 7 जुलाई को, 8GB रैम के साथ होगा दमदार Snapdragon प्रोसेसर!
  6. 5,160 mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi 17C, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. बिना ड्राइवर दौड़ी Xiaomi की ये इलेक्ट्रिक कार, Audi को पछाड़ बना डाला नया रिकॉर्ड
  2. बिना PIN डाले होगी पेमेंट! Google Pay, PhonePe और Paytm में ऐसे चालू करें UPI Lite
  3. Vivo X Fold 6 आ रहा 200MP धांसू कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, 26 जून को है लॉन्च
  4. Redmi Note 17 सीरीज फोन देगा 9000mAh बैटरी के साथ दस्तक, स्पेसिफिकेशंस हुए लीक
  5. Motorola Edge 70 Pro+ vs Samsung Galaxy A37 5G vs Vivo V70: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  6. Nothing Phone (4b) लॉन्च 7 जुलाई को, 8GB रैम के साथ होगा दमदार Snapdragon प्रोसेसर!
  7. Aadhaar में ईमेल अपडेट करना होगा 1 जुलाई से फ्री, मोबाइल ऐप पर लगने वाली 75 रुपये फीस हुई माफ
  8. Huawei की नई बिजनेस स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले, 10 दिन तक चलती है बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  9. boAt Airdopes ProClip ओपन ईयर ईयरबड लॉन्च, 52 घंटे चलेगी बैटरी, जानें सबकुछ
  10. Meta Glasses लॉन्च हुए 40 घंटे की बैटरी के साथ, AI फीचर्स से लैस, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.