Vivo V40e फोन भारत में 8GB रैम, 5500mAh बैटरी के साथ सितंबर अंत में होगा लॉन्च!

Vivo V40e इससे पहले भारतीय सर्टीफिकेशन ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) पर भी नजर आ चुका है।

विज्ञापन
Written by डेविड डेलिमा, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 15 सितंबर 2024 12:35 IST
ख़ास बातें
  • इसमें MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट देखने को मिल सकता है।
  • फोन के Royal Bronze कलर वेरिएंट की जानकारी यहां दी गई है।
  • सीरीज में कंपनी इससे पहले Vivo V40 और Vivo V40 Pro को लॉन्च कर चुकी है।

Vivo V30e का सक्सेसर होगा अपकमिंग फोन

Photo Credit: Vivo

Vivo V40e फोन भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है। कंपनी की V सीरीज में यह लेटेस्ट एडिशन सितंबर के अंत तक पेश किया जा सकता है। इस सीरीज में कंपनी इससे पहले Vivo V40 और Vivo V40 Pro को लॉन्च कर चुकी है। जाहिर है कि अपकमिंग फोन इनका टोन डाउन वर्जन हो सकता है जो अफॉर्डेबल प्राइस में इनके जैसे ही स्पेसिफिकेशंस का अनुभव दे सकता है। फोन बेंचमार्क वेबसाइट्स पर भी स्पॉट हो चुका है। आइए जानते हैं इसके बारे में डिटेल। 
 

Vivo V40e Launch Timeline (Expected)

Vivo V40e स्मार्टफोन के भारत में सितंबर महीने के अंत तक लॉन्च होने की संभावना है। लॉन्च से पहले इस फोन कई स्पेसिफिकेशंस डिटेल सामने आ चुके हैं। अब MSP की एक रिपोर्ट में सूत्रों का नाम लिए बिना दावा किया गया है कि फोन इस महीने के अंत तक भारत में लॉन्च होने वाला है। हालांकि फोन किस कीमत में पेश होगा अभी इसके बारे में कोई भी जानकारी उपलब्ध नहीं है। लेकिन फोन के Royal Bronze कलर वेरिएंट की जानकारी यहां दी गई है। 
 

Vivo V40e Specifications (Expected)

Vivo V40e में एक चमकदार डिस्प्ले आने की संभावना है। फोन में 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस देखने को मिल सकती है। हालिया लीक्स में सामने आया था कि फोन Android 14 बेस्ड Funtouch OS 14 पर रन करेगा। इसमें MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट देखने को मिल सकता है। डिवाइस में बड़ी बैटरी बताई गई है जो कि 5500mAh कैपिसिटी की हो सकती है। इसके साथ में 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट देखने को मिल सकता है। 

Vivo V40e इससे पहले भारतीय सर्टीफिकेशन ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) पर भी नजर आ चुका है। यहां पर इसका मॉडल नम्बर V203 बताया गया है। गीकबेंच लिस्टिंग में भी यह फोन देखा जा चुका है। जहां से पता चलता है कि इसमें 8 जीबी रैम होगी और फोन में Dimensity 7300 चिपसेट होगा। जल्द ही वीवो इसे लेकर अधिकारिक घोषणा कर सकती है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X300 E लॉन्च: फ्लैगशिप प्रोसेसर, 7,200mAh बैटरी और 512GB तक स्टोरेज के साथ आया स्मार्टफोन
  2. Redmi 17 4G लॉन्च होगा 50MP दो कैमरा, 7500mAh बैटरी के साथ! फुल स्पेसिफिकेशंस लीक
  3. iQOO Z11 Lite vs Realme Narzo 100x 5G vs Moto G77 Power: जानें कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco M8 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी
  2. Vivo T5e भारत में लॉन्च: कंपनी का दावा, 4 साल तक बनी रहेगी बैटरी हेल्थ, कीमत ₹15 हजार से कम
  3. Cockroach पार्टी के बाद E20 Janta Party: चंद दिनों में 1.5 लाख के पार पहुंचे फॉलोअर्स
  4. OnePlus 16 हो सकता है अक्टूबर में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस का हो गया खुलासा
  5. Vivo X300 E लॉन्च: फ्लैगशिप प्रोसेसर, 7,200mAh बैटरी और 512GB तक स्टोरेज के साथ आया स्मार्टफोन
  6. सरकार हुई सख्त, अब देश का टेलीकॉम डाटा नहीं जाएगा विदेशों में, घरेलू डेटा सेंटर में करना होगा स्टोर
  7. Paper Leak को क्या Fix कर पाएंगे Infosys और Aadhaar प्रोजेक्ट से जुड़े नंदन नीलेकणी? Exam Task Force की कमान संंभालेंगे
  8. 10001mAh बैटरी वाले Realme स्मार्टफोन पर बंपर डिस्काउंट, ऐसे मिलेगी बेस्ट डील
  9. एक Powerbank में 3 काम! Stuffcool Omni Pro एक साथ चार्ज करेगा फोन, स्मार्टवॉच और ईयरबड्स
  10. ट्रेन की गंदी चादरों पर AI का पहरा, IRCTC का सिस्टम सेकेंडों में ढूंढ़ेगा दाग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.