50MP के 4 कैमरों के साथ लॉन्‍च होगी Vivo V40 सीरीज, मिलेगी 5500mAh बैटरी

Vivo V40 Series : नए वीवो फोन में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 9200 प्‍लस प्रोसेसर होगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 24 जुलाई 2024 18:23 IST
ख़ास बातें
  • Vivo V40 और V40 Pro स्‍मार्टफोन जल्‍द होंगे लॉन्‍च
  • 50 मेगापिक्‍सल के सेल्‍फी कैमरा से पैक होंगे ये फोन
  • 5500 एमएएच की बैटरी वाले सबसे पतले फोन होंगे
Vivo के नए स्‍मार्टफोन भारत में लॉन्‍च होने वाले हैं। कंपनी ने Vivo V40 और V40 Pro स्‍मार्टफोन्‍स को टीज करना शुरू कर दिया है। Vivo V40 सीरीज का लैंडिंग पेज भी वीवो इंडिया की वेबसाइट पर लाइव हो गया है, जिससे अपकमिंग स्‍मार्टफोन की प्रमुख खूबियों का पता चला है। बताया गया है कि वीवो के नए फोन्‍स में ZEISS की ब्रैंडिंग वाले कैमरा होंगे। दोनों फोन्‍स में 50 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा होगा और बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जाएगा।  

बताया गया है कि Vivo V40 सीरीज में मौजूद ट्रिपल कैमरा सेटअप में मेन कैमरा 50 मेगापिक्‍सल का होगा। यह Sony IMX921 50 सेंसर है। साथ में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया जाएगा। टेलीफोटो कैमरा में 2x ऑप्टिकल जूम दिया जा सकता है। 
Advertisement

उम्‍मीद यही है कि ये कैमरा स्‍पेक्‍स Vivo V40 Pro में दिखाई देंगे। Vivo V40 के कैमरा में थोड़े बदलाव हो सकते हैं। V40 Pro में कर्व्‍ड ऐज वाला ओलेड डिस्‍प्‍ले दिया जा सकता है। ओवल शेप्‍ड कैमरा मॉड्यूल इन फोन्‍स में हो सकता है, जो दोनों फोन्‍स के लुक को दमदार बनाएगा। हाल ही में इन डिवाइसेज को गीकबेंच डेटाबेस में देखा गया था। उससे पता चला था कि नए वीवो फोन में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 9200 प्‍लस प्रोसेसर होगा। 8 जीबी रैम दी जाएगी और ये एंड्रॉयड 14 ओएस पर चलेंगे। 

Vivo V40 सीरीज में 80W फास्‍ट चार्जिंग के साथ 5,500mAh की बैटरी होगी। दावा है कि यह इतनी बड़ी बैटरी के साथ देश का सबसे पतला फोन होगा। दोनों मॉडलों में IP68 रेटिंग हो सकती है यानी ये पानी और धूल से होने वाले नुकसान से बचे रहेंगे। 
Advertisement

Vivo V40 और V40 Pro को अगस्‍त में लॉन्‍च किया जाएगा। लॉन्‍च डेट अभी कन्‍फर्म नहीं है। ये फोन फ्लिपकार्ट के अलावा वीवो इंडिया की वेबसाइट पर बेचे जाएंगे। इन्‍हें टाइटेनियम ग्रे और ब्‍लू कलर्स में लाया जा सकता है।
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  2. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  3. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  4. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  5. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  6. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  7. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  8. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  2. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  3. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  4. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
  5. ChatGPT बनाने वाली कंपनी के AI एजेंट ने हैक कर ली ऑस्ट्रेलिया में सरकारी वेबसाइट! हेल्थ पोर्टल में लगी सेंध
  6. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
  7. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  8. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  10. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.