Vivo V40 SE 5G लॉन्च से पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, ये हैं सभी स्पेसिफिकेशन्स

Vivo V40 SE 5G को दो कलर ऑप्शन - क्रिस्टल ब्लैक और लेदर पर्पल में वीवो की ईयू वेबसाइट के साथ-साथ वीवो ऑस्ट्रिया साइट पर लिस्ट किया गया है। मॉडल की कीमत और सेल डेट की घोषणा अभी नहीं की गई है।

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 28 मार्च 2024 15:19 IST
ख़ास बातें
  • Vivo V40 SE 5G ऑक्टा-कोर 4nm Snapdragon 4 Gen 2 SoC पर चलता है
  • फोन के ट्रिपल रियर कैमरा मॉड्यूल में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है
  • इसके स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है

Photo Credit: Vivo

Vivo V40 SE 5G को ऑनलाइन लिस्ट कर दिया गया है। फोन को Qualcomm के Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट, वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट और फुल-एचडी+ AMOLED डिस्प्ले के साथ लिस्ट किया गया है। फोन 8GB रैम और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा, लेकिन कंपनी ने यह नहीं बताया कि फोन किसी अन्य रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध होगा या नहीं। दावा किया गया है कि हैंडसेट एक बार चार्ज करने पर 16 घंटे से ज्यादा यूट्यूब स्ट्रीमिंग टाइम ऑफर करता है।

Vivo V40 SE 5G को दो कलर ऑप्शन - क्रिस्टल ब्लैक और लेदर पर्पल में वीवो की ईयू वेबसाइट के साथ-साथ वीवो ऑस्ट्रिया साइट पर लिस्ट किया गया है। मॉडल की कीमत और सेल डेट की घोषणा अभी नहीं की गई है।
 

Vivo V40 SE 5G specifications, features

लिस्टिंग के अनुसार, Vivo V40 SE 5G में 6.67-इंच फुल-HD+ (2,400 x 1,080 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz तक रिफ्रेश रेट, 1,800 nits की लोकल पीक ब्राइटनेस और 394ppi पिक्सल डेंसिटी सपोर्ट करता है। यह ऑक्टा-कोर 4nm Snapdragon 4 Gen 2 SoC पर चलता है, जिसे 8GB LPDDR4x रैम के साथ जोड़ा गया है और रैम को वर्चुअली 8GB और बढ़ाया जा सकता है। हैंडसेट में 256GB का UFS 2.2 ऑनबोर्ड स्टोरेज भी है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन Android 14-बेस्ड FuntouchOS 14 के साथ आता है।

Vivo V40 SE 5G के ट्रिपल रियर कैमरा मॉड्यूल में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ 8-मेगापिक्सल का सेकंडरी सेंसर और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर शामिल है। फ्रंट कैमरा स्क्रीन के टॉप सेंटर पर होल-पंच कटआउट के अंदर फिट किया गया है, जिसमें 16-मेगापिक्सल सेंसर है।
Advertisement

Vivo V40 SE 5G में 5,000mAh की बैटरी है जो 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जिसके बारे में दावा किया गया है कि यह 25 मिनट के भीतर फोन को शून्य से 50 प्रतिशत तक चार्ज कर देती है। हैंडसेट धूल और पानी के छींटों से बचाव के लिए IP54 रेटिंग के साथ आता है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। फोन में 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी कनेक्टिविटी मिलती है।

Vivo V40 SE 5G के क्रिस्टल ब्लैक वेरिएंट का साइज 163.17 x 75.81 x 7.79 mm है और इसका वजन 185.5 ग्राम है। दूसरी ओर, लेदर पर्पल वेरिएंट 7.99 mm मोटा है और इसका वजन 191 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  2. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  3. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto G47 Power हुआ लॉन्च 108MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  2. Samsung लाया 6000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन Galaxy A08, जानें और कैसे हैं फीचर्स
  3. Flipkart दिवाली सेल में ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy Z Fold 8 5G, सीमित है ऑफर
  4. ₹14249 में मिल रहा 7000mAh बैटरी वाला Realme का 5G फोन, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  5. Rogbid की सस्ती स्मार्टवॉच AMOLED स्क्रीन, GPS, IP67 रेटिंग के साथ लॉन्च
  6. Flipkart Sale में ₹4599 सस्ता खरीदें Oppo का 8000mAh बैटरी वाला फोन!
  7. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.