Vivo V40 SE 4G हुआ 50MP कैमरा, 80W फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च, जानें और क्या है खास

Vivo V40 SE 4G में 6.67 इंच की E4 AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका Full HD+ रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 26 जुलाई 2024 11:32 IST
ख़ास बातें
  • Vivo V40 SE 4G में 6.67 इंच की Full HD+ E4 AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Vivo V40 SE 4G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Vivo V40 SE 4G की कीमत चेक गणराज्य में 4,999 CZK (लगभग 17,989 रुपये) है।

Vivo V40 SE 4G में 6.67 इंच की E4 AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Vivo

Vivo ने चेक गणराज्य में Vivo V40 SE 4G लॉन्च किया है। यह अब V40 सीरीज में पांचवां स्मार्टफोन है, जिसमें Vivo V40 5G, Vivo V40 Lite 5G, Vivo V40 SE 5G और आगामी Vivo V40 Pro 5G शामिल है। नया स्मार्टफोन 5जी का सपोर्ट नहीं करेगा। इसमें 120Hz AMOLED डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 80W रैपिड चार्जिंग जैसे फीचर्स शामिल हैं। यहां हम आपको Vivo V40 SE 4G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत के बारे में बता रहे हैं।


Vivo V40 SE 4G Price


Vivo V40 SE 4G की कीमत चेक गणराज्य (Czech Republic) में 4,999 CZK (लगभग 17,989 रुपये) है। यह स्मार्टफोन क्रिस्टल ब्लैक और लेदर पर्पल कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। फिलहाल इस स्मार्टफोन के अन्य बाजारों में उपलब्ध होने की कोई जानकारी नहीं है।


Vivo V40 SE 4G Specifications


Vivo V40 SE 4G में 6.67 इंच की E4 AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका Full HD+ रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस है। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। Vivo V40 SE 4G में Snapdragon 685 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 8GB LPDDR4x RAM और 128GB या 256GB UFS 2.2 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा बढ़ाया जा सकता है। इसमें 8GB तक वर्चुअल रैम दी गई है। यह स्मार्टफोन 5,000mAh की बैटरी से लैस है जो कि 80W रैपिड चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड FunTouch OS 14 पर काम करता है।

Vivo V40 SE 4G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल बोकेह कैमरा और एक फ्लिकर सेंसर शामिल है। वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल सिम, 4G VoLTE, 2.4GHz–5GHz वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। यह स्मार्टफोन IP54 रेटिंग के साथ आता है, जिससे पानी से सुरक्षा सुनिश्चित होती है। डाइमेंशन की बात करें तो Vivo V40 SE 4G की लंबाई 163.17 मिमी, चौड़ाई 75.81 मिमी, मोटाई 7.79 मिमी और वजन 186 ग्राम है। वीगन लेदर बैक वाले पर्पल एडिशन की मोटाई 7.99 मिमी और वजन 191 ग्राम है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  2. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  4. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  5. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  9. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  10. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  11. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  12. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  13. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  14. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  15. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  16. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  2. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  3. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  4. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  6. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  9. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  10. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.