Vivo V30, Vivo V30 Pro भारत में होंगे 7 मार्च को लॉन्च, जानें सबकुछ

Vivo V30 के ग्लोबल वेरिएंट में 6.78 इंच की फुल-HD AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। Snapdragon 7 Gen 3 SoC दिया गया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 फरवरी 2024 09:45 IST
ख़ास बातें
  • Vivo V30 के ग्लोबल वेरिएंट में 6.78 इंच की फुल-HD AMOLED डिस्प्ले है।
  • Vivo V30 में ऑक्टा कोर Snapdragon 7 Gen 3 SoC दिया गया है।
  • Vivo V30 में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000mAh की बैटरी है।

Vivo V30 Pro में 50 मेगापिक्सल ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा।

Photo Credit: Vivo

Vivo V30 सीरीज जल्द ही भारत में लॉन्च होने के लिए तैयार है, जिसमें Vivo V30 और Vivo V30 Pro शामिल होंगे। वीवो वी30 को फरवरी की शुरुआत में चुनिंदा ग्लोबल बाजार में पेश किया गया था। इसलिए, स्मार्टफोन के भारतीय वेरिएंट में ग्लोबल वेरिएंट के जैसे स्पेसिफिकेशंस मिलने की उम्मीद है। V30 Pro को 28 फरवरी को थाईलैंड में पेश किया जाना है। कंपनी ने अब Vivo V30 सीरीज की भारत में लॉन्च तारीख की घोषणा की है। यहां हम आपको Vivo V30 सीरीज के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Vivo V30 और V30 Pro की लॉन्च तारीख


Advertisement
Vivo ने घोषणा की है कि Vivo V30 और Vivo V30 Pro के साथ Vivo V30 सीरीज भारत में 7 मार्च को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगी। फ्लिपकार्ट पर स्मार्टफोन के लिए एक माइक्रोसाइट लाइव हो गई है, जिससे ई-कॉमर्स साइट पर इसकी उपलब्धता की पुष्टि होती है। पहले, कंपनी ने बताया था कि स्मार्टफोन कम से कम 3 कलर अंडमान ब्लू, क्लासिक ब्लैक और पीकॉक ग्रीन में आएगा। Vivo V30 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट होगी। लाइनअप में OIS सपोर्ट वाले पोर्ट्रेट कैमरे और Vivo का सिग्नेचर ऑरा लाइट फीचर मिलेगा जो कि रियर पैनल पर एक सर्कुलर एलईडी फ्लैश यूनिट है। स्मार्टफोन जीस-सपोर्ट वाले कैमरों के साथ भी आएंगे।


Vivo V30 और V30 Pro के स्पेसिफिकेशंस


Vivo V30 के ग्लोबल वेरिएंट में 6.78 इंच की फुल-HD AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। Snapdragon 7 Gen 3 SoC दिया गया है। इस फोन में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000mAh की बैटरी है। कैमरा सेटअप के लिए ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी OV50E कैमरा, ऑरा लाइट यूनिट के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा है। वहीं फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
Advertisement

Vivo V30 Pro को Vivo S18 Pro का रीब्रांडेड वर्जन बताया गया है, जिसे दिसंबर 2023 में चीन में पेश किया गया था। कंपनी ने पुष्टि की है कि Vivo V30 Pro में 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट होगी। रिपोर्ट्स से पता चला है कि इसमें 50 मेगापिक्सल सोनी IMX920 प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल सोनी IMX816 पोर्ट्रेट कैमरा और अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ तीसरा कैमरा शामिल हो सकता है।

Vivo V30 Pro में Vivo S18 Pro की तरह ही MediaTek Dimensity 8200 SoC मिल सकता है। यह एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड FuntouchOS 14 पर काम कर सकता है। इसमें 6.78 इंच की फुल एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन IP54 रेटिंग के साथ आ सकता है जो कि धूल और छींटों से बचाव करेगा। वीवो स्मार्टफोन में 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी मिलने की जानकारी है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  2. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  7. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  3. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  5. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  6. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  7. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  8. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  9. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.