Vivo V30 Pro में झलकेंगे भारत के रंग! 5000mAh बैटरी, 120Hz कर्व्ड डिस्प्ले जैसे फीचर्स के साथ लॉन्च से पहले खुलासा

Vivo V30 और V30 Pro लॉन्च भारत में बहुत नजदीक है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 25 फरवरी 2024 10:56 IST
ख़ास बातें
  • फोन में कई और धांसू फीचर्स होने की बात कही गई है।
  • इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला कर्व्ड डिस्प्ले भी शामिल है।
  • फोन में 5000mAh की बैटरी देखने को मिलेगी।

V30 Pro को 2024 का सबसे स्लिम फोन कहा जा रहा है।

Photo Credit: Vivo

Vivo की V सीरीज में V30 और V30 Pro जल्द ही भारत में दस्तक देने वाले हैं। कंपनी अधिकारिक रूप से इनके लॉन्च की घोषणा भी कर चुकी है। यहां तक कि इनके कुछ स्पेसिफिकेशंस भी रिवील किए गए हैं। लॉन्च से पहले अब इनके कलर वेरिएंट्स भी कंफर्म हो गए हैं। फोन तीन शेड्स में लॉन्च होंगे। शेड्स काफी रोचक हैं जो यूजर्स को लुभा सकते हैं। खास बात ये है कि भारतीय मार्केट को ध्यान में रखकर इन शेड्स को नाम दिया गया है। आइए जानते हैं डिटेल में। 

Vivo V30 और V30 Pro लॉन्च भारत में बहुत नजदीक है। लॉन्च से पहले कंपनी ने इनके कलर वेरिएंट्स से भी पर्दा उठा दिया है। अधिकारिक वेबसाइट पर कंपनी तीनों कलर वेरिएंट्स रिवील किए हैं। फोन तीन कलर शेड्स में लॉन्च होंगे जिनके नाम- Classic Black, Andaman Blue और Peacock Green हैं। तीनों ही शेड्स बेहद खूबसूरत हैं और इंडियन यूजर्स की चॉइस को ध्यान में रखकर डिजाइन किए मालूम होते हैं। पीकॉक ग्रीन जहां भारत के राष्ट्रीय पक्षी मोर के साथ जुड़ा है, वहीं अंडमान ब्लू भारत के आईलैंड्स अंडमान और निकोबार को रिप्रेजेंट करता है।  
Advertisement

रोचक कलर्स होने के साथ-साथ कंपनी ने फोन में आकर्षक स्पेसिफिकेशंस देने की भी भरपूर कोशिश की है। सबसे बड़ा हाइलाइट इसका कैमरा सेटअप बताया जा रहा है जिसमें रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा होगा जो ट्रिपल लेंस सेटअप में मौजूद होगा। इसके साथ ही एक फीचर Aura Light Portrait के नाम से आने वाला है जो फोटोज को बेहतरीन रिजल्ट्स के साथ पेश करेगा। कैमरा डिपार्टमेंट की खास बात यह भी है कि इसमें कंपनी ZEISS ट्यूनिंग को इस्तेमाल करने जा रही है। जिससे कि हाई क्वालिटी इमेज क्लिक की जा सकेंगी। 

V30 Pro को 2024 का सबसे स्लिम फोन कहा जा रहा है। इसके अलावा भी फोन में कई और धांसू फीचर्स होने की बात कही गई है। जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला कर्व्ड डिस्प्ले भी शामिल है। फोन में 5000mAh की बैटरी देखने को मिलेगी। जिसके साथ में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है। कंपनी इन्हें किस प्राइस रेंज में लॉन्च करती है, यह देखने वाली बात होगी। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  2. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  4. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  5. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  7. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  8. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  3. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  5. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  6. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  7. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  8. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  9. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.