44MP सेल्‍फी कैमरा और मीडियाटेक 810 प्रोसेसर के साथ लॉन्‍च हुआ Vivo V23e 5G

फोन में 6.44 इंच का एमोलेड डिस्प्ले है। यह फुल HD+ रेजॉलूशन देता है, लेकिन र‍िफ्रेश रेट 60Hz का ही है।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 21 फरवरी 2022 13:46 IST
ख़ास बातें
  • यह स्‍मार्टफोन अपने कैमरा डिपार्टमेंट से प्रभावित करता है
  • फोन में 50 मेगापिक्‍सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप है
  • यह एंड्रॉयड 12 पर चलता है, जिसमें FunTouch OS 12 की लेयर है

फोन में 4050mAh की बैटरी है, जिसे चार्ज करने के लिए बॉक्‍स में 44W की फास्ट चार्जिंग वाला चार्जर मिलता है।

Photo Credit: Vivo India

वीवो (Vivo) ने उसके नए स्‍मार्टफोन Vivo V23e 5G को इंडिया में लॉन्‍च कर दिया है। डिजाइन पर फोकस करने वाली वीवो का यह स्‍मार्टफोन अपने कैमरा डिपार्टमेंट से प्रभावित करता है। फोन में 50 मेगापिक्‍सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप और 44 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा है। फ्रंट कैमरा, आई-ऑटोफोकस फीचर से लैस है। Vivo V23e एक 5G रेडी डिवाइस है, जिसे मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 8 सीरीज प्रोसेसर से लैस किया गया है। बाकी V सीरीज स्‍मार्टफोन्‍स की तरह ही यह डिवाइस भी अल्‍ट्रा-थिन डिजाइन के साथ आती है।  
 

Vivo V23e 5G के दाम और उपलब्‍धता 

Vivo V23e 5G की कीमत 25,990 रुपये है। इस डिवाइस को मिडनाइट ब्लू और सनशाइन गोल्ड जैसे कलर्स में खरीदा जा सकता है। सभी में ग्रेडिएंट फिनिश है। वीवो इंडिया के ऑनलाइन स्टोर और फ्लिपकार्ट के जरिए इसे खरीदा जा सकता है। यूजर्स के लिए ऑफर भी लाए गए हैं। इसके तहत HDFC क्रेडिट/डेबिट कार्ड से खरीदारी करने पर 2,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट लिया जा सकता है। जिनके पास फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड है, वो फ्लिपकार्ट के जरिए डिवाइस खरीदते वक्‍त 5 फीसदी अनल‍िमिटेड कैशबैक पा सकते हैं। 
 

Vivo V23e 5G के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

बात करें स्‍पेसिफ‍िकेशंस की, तो Vivo V23e 5G में 6.44 इंच का एमोलेड डिस्प्ले है। यह फुल HD+ रेजॉलूशन देता है, लेकिन र‍िफ्रेश रेट 60Hz का ही है। यह डिवाइस इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस है। फोन के डिस्प्ले नॉच में आई-ऑटोफोकस फीचर वाला 44-मेगापिक्सल का कैमरा लगाया गया है। यह AI एक्सट्रीम नाइट, सेल्फी वीडियो, डुअल-व्यू वीडियो, स्लो-मोशन वीडियो शूटिंग समेत कई फोटोग्राफी फीचर्स से लैस है। 

फोन के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का है। साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। रियर कैमरे में आई-ऑटोफोकस, बोकेह फ्लेयर पोट्रेट, लाइव फोटो और टाइम-लैप्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। वीडियो रिकॉर्डिंग 1080p तक सपोर्ट करती है। Vivo V23e 5G स्‍मार्टफोन  एंड्रॉयड 12 पर चलता है, जिसमें FunTouch OS 12 की लेयर है। 
Advertisement

यह स्‍मार्टफोन मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 810 प्रोसेसर से लैस है, जिसे 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। फोन में 4050mAh की बैटरी है, जिसे चार्ज करने के लिए बॉक्‍स में 44W की फास्ट चार्जिंग वाला चार्जर मिलता है। बात करें कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस की, तो V23e 5G डुअल सिम को सपोर्ट करता है। साथ में  Wi-Fi 802.11 b/g/n/ac, ब्लूटूथ 5.1, GPS, USB-C पोर्ट और 3.5mm के ऑडियो जैक के साथ आता है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 810

फ्रंट कैमरा

44-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4050 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.