Vivo V19 डुअल सेल्फी कैमरा के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Vivo V19 में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम दी गई है। Vivo V19 की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 128 जीबी और 256 जीबी।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 12 मई 2020 12:03 IST
ख़ास बातें
  • Vivo V19 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप और डुअल सेल्फी कैमरा शामिल
  • 15 मई से ऑनलाइन और ऑनलाइन पोर्टल के जरिए बेचा जाएगा स्मार्टफोन
  • 27,990 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है वीवो वी19

Vivo V19 की भारत में कीमत 27,990 रुपये स शुरू होती है

Vivo V19 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। फोन की सबसे बड़ी खासियतें इसका डुअल होल-पंच सेल्फी कैमरा सेटअप और स्नैपड्रैगन 712 चिपसेट है। फोन को पिछले महीने ग्लोबल मार्केट में पेश किया गया था और अब इसे भारत में भी लॉन्च कर दिया गया है। Vivo ने मार्च में Vivo V19 लॉन्च करने का इरादा किया था, लेकिन COVID-19 के प्रसार को रोकने के लिए सरकार द्वारा लगाए गए देशव्यापी लॉकडाउन के कारण इसके लॉन्च में देरी हुई। हालांकि, अब गैर-जरूरी सामानों की बिक्री को ग्रीन और ऑरेंज ज़ोन में शुरू करने की अनुमती के बाद कंपनी ने वीवो वी19 को भारत में लॉन्च कर दिया है।
 

Vivo V19 price in India

वीवो वी19 के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प की भारत में कीमत 27,990 रुपये और 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमत 31,990 रुपये है। फोन पियानो ब्लैक और मिस्टिक सिल्वर रंग के विकल्पों में उपलब्ध होगा। Vivo V19 की सेल 15 मई से कंपनी के अपने ई-स्टोर, Amazon, Flipkart, अन्य ई-कॉमर्स वेबसाइटों और पार्टनर ऑफलाइन स्टोर्स के जरिए शुरू होगी।
 

Vivo V19 specifications

डुअल-सिम (नैनो) वीवो वी19 में 6.44 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए इसमें छटी जेनरेशन का कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन दी गई है। फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। डार्क में अतिरिक्त प्रोटेक्शन के लिए लो ब्राइटनेस एंटी-फ्लिकर टेक्नोलॉजी दी गई है। फोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित Funtouch OS 10 पर चलता है। Vivo V19 में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम दी गई है। Vivo V19 की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 128 जीबी और 256 जीबी।

कैमरा पर आते हैं। Vivo V19 में पीछे की तरफ एक क्वाड कैमरा सेटअप है, जिसे एल-शेप में फोन के ऊपरी बायें कोने पर सेट किया गया है। सेटअप में 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है, जो एफ/1.79 अपर्चर के साथ आता है। इसके अलावा इसमें एफ/2.2 अपर्चर के साथ 8-मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा और एफ/2.4 अपर्चर वाले दो 2-मेगापिक्सल के मैक्रो और बोकेह फंगशन वाले सेंसर शामिल हैं। रियर कैमरा फीचर्स में सुपर नाइट मोड, अल्ट्रा-स्टेबल वीडियो, आर्ट पोर्ट्रेट वीडियो, सुपर मैक्रो और बोकेह पोर्ट्रेट शामिल हैं।
Advertisement
 

इसके फ्रंट पैनल पर एक बड़ा पिल शेप होल-पंच दिया गया है। यहां पर 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेल्फी कैमरा है और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेल्फी कैमरा शामिल है। फ्रंट कैमरा फीचर्स में सुपर नाइट सेल्फी, सुपर वाइड-एंगल सेल्फी, अल्ट्रा स्टेबल वीडियो आदि शामिल हैं।


Advertisement
वीवो वी19 में 4,500 एमएएच की बैटरी है और यह 33 वाट की Vivo FlashCharge 2.0 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी फीचर्स में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 एमएम ऑडियो जैक, ब्लूटूथ 5.0, 2.4 गीगाहर्ट्ज़ और 5 गीगाहर्ट्ज़ डुअल बैंड वाई-फाई और जीपीएस सपोर्ट शामिल हैं। इसके अलावा सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, ई-कंपास और जायरोस्कोप शामिल हैं। इसका डाइमेंशन 159.64x75.04x8.5 मिलीमीटर और वज़न 186.5 ग्राम है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.