Vivo U20 होगा 22 नवंबर को भारत में लॉन्च, तीन रियर कैमरे होंगे इसमें

Vivo U20 Launch Date in India: वीवो अपनी यू सीरीज़ के अंतर्गत नए वीवो यू20 स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाली है। जानें संभावित Vivo U20 Specifications के बारे में।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 13 नवंबर 2019 15:44 IST
ख़ास बातें
  • Vivo U20 में होगा ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर
  • वीवो यू20 के पिछले हिस्से में होंगे तीन रियर कैमरे
  • Amazon पर टीज़र से सामने आई Vivo U20 Launch Date

Vivo U20 Launch Date in India: वीवो यू20 लॉन्च डेट आई सामने

Vivo U20 Launch Date in India: वीवो अपनी यू सीरीज़ के अंतर्गत नए वीवो यू20 स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाली है। Amazon.in पर Vivo के ऑफिशियल टीज़र पेज़ के अनुसार, Vivo U20 भारत में 22 नवंबर दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि लॉन्च के बाद वीवो यू20 एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न पर उपलब्ध होगा। वीवो यू20 के पिछले हिस्से में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है और जैसा कि नाम से संकेत मिल रहा है कि यह इस साल के शुरुआत में लॉन्च हुए Vivo U10 का अपग्रेड होगा। अमेज़न पर फोन के टीज़र पेज़ से इस बात का भी पता चला है कि Vivo U20 में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी तक रैम वेरिएंट को उतारा जा सकता है।

Amazon पर वीवो यू20 (Vivo U20) के टीज़र पेज से फोन के फ्रंट और बैक साइड के डिज़ाइन की भी झलक मिली है। आगामी Vivo स्मार्टफोन के पिछले हिस्से में ग्रेडिएंट डिज़ाइन है। सिक्योरिटी के लिए बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा, इसके अलावा तीन रियर कैमरे भी दिए गए हैं। लेकिन फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं है कि कैमरा सेंसर कितने मेगापिक्सल के होंगे।

वीवो यू20 के फ्रंट पैनल पर वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है और निचले हिस्से में थोड़ा बॉर्डर भी है। वीवो यू20 के टीज़र पेज़ पर इस बात का जिक्र है कि भारत में Vivo ब्रांड का यह आगामी स्मार्टफोन 22 नवंबर दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा वीवो यू20 के प्रोसेसर, रैम और स्टोरेज स्टैंडर्ड के बारे में भी जानकारी मिली है।

सबसे पहले बात प्रोसेसर की। Vivo U20 में स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर है। स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी तक रैम है, इसका मतलब वीवो यू20 के कई वेरिएंट होंगे जिनमें कम रैम भी होगी। वीवो यू20 तेज़ यूएफएस 2.1 स्टोरेज स्टैंडर्ड पर निर्भर है।
 

Vivo U20 Specifications (उम्मीद)

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Vivo U20 में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले हो सकता है। फोन के पिछले हिस्से में 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर हो सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। फोन में जान फूंकने के लिए 5,000 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है जो 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  2. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  3. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  4. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  5. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  6. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  7. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  8. OnePlus 16 May Get 200 Megapixel Primary Camera, Gaming Features
  9. Redmi Note 17 Pro 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार के बजट में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  10. iPhone खरीदने का मौका! Apple ने बढ़ाए दाम, लेकिन Refurbished iPhone 15, 16 और 17 मिल रहे सस्ते
  11. Lava ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला बजट स्मार्टफोन, कीमत ₹15 हजार से कम!
  12. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  13. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  2. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  4. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  5. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  6. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  7. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  8. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  9. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. 6000mAh बैटरी के साथ Itel A300C लॉन्च, कीमत 11 हजार से भी कम, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.